फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The holy month of Sawan begins; Shiva devotees perform special prayers at the Kailash Temple.

Agra News: सावन का पवित्र महीना शुरू, कैलाश मंदिर में शिव भक्तों ने की विशेष पूजा

Fri, 31 Jul 2026 02:10 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
The holy month of Sawan begins; Shiva devotees perform special prayers at the Kailash Temple.
सिकंदरा, आगरा में सावन के पहले दिन कैलाश महादेव का हुआ दूधा​भिषेक। अमर उजाला - फोटो : Samvad
आगरा। भगवान भोलेनाथ की आराधना का पवित्र सावन महीना बृहस्पतिवार से शुरू हो गया। पहले दिन शिव भक्तों ने सुख, शांति और समृद्धि के लिए पूरी श्रद्धा के साथ पूजन किया। आगरा के सिकंदरा स्थित कैलाश मंदिर में विशेष अनुष्ठान किए गए, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।
विज्ञापन

यह पूजन श्रवण नक्षत्र, आयुष्मान योग, शश महापुरुष राजयोग, हंस राजयोग और गुरु-आदित्य राजयोग जैसे कई शुभ संयोगों में संपन्न हुआ। भक्तों ने जीवन में सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त करने की कामना की। कैलाश मंदिर में भगवान शिव और माता पार्वती को पुष्प, जल, दूध, बेलपत्र, धतूरा और मिष्टान्न अर्पित किया गया। इसके बाद जलाभिषेक और आरती की गई। यह मान्यता है कि सावन में भगवान शिव और माता पार्वती पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। साथ ही नवग्रह भी शांत होते हैं, जिससे जीवन में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं।
विज्ञापन

शुभ संयोगों में हुई आराधना
सावन के पहले दिन कई शुभ योग बने। श्रवण नक्षत्र, आयुष्मान योग, शश महापुरुष राजयोग, हंस राजयोग और गुरु-आदित्य राजयोग में भक्तों ने पूजा की। इन विशेष संयोगों को अत्यंत फलदायी माना जाता है। भक्तों का मानना है कि ऐसे शुभ मुहूर्त में की गई पूजा का विशेष लाभ मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed