फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The havoc of fever is not stopping, three patients including an old man died

Agra News: नहीं थम रहा बुखार का कहर, वृद्ध सहित तीन मरीजों ने तोड़ा दम

Sat, 21 Sep 2024 12:10 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 21 Sep 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
The havoc of fever is not stopping, three patients including an old man died
जिला अस्पताल में मरीजों की लगी लाइन। - फोटो : जिला अस्पताल में मरीजों की लगी लाइन।
मैनपुरी। जिले में बुखार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुखार से पीड़ित मरीजों की लगातार मौत हो रही है। पिछले 24 घंटे में जिला अस्पताल में भर्ती एक वृद्ध सहित तीन मरीजों की बुखार के चलते मौत हो गई। जिला अस्पताल में 17 मरीज बुखार से पीड़ित होने पर भर्ती कराए गए। तीन मरीजों को हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया।
विज्ञापन


शुक्रवार को सुबह से ही जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ रही। जिला अस्पताल की ओपीडी में 1248 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया। 17 मरीज गंभीर हालत में डॉक्टरों की सलाह पर भर्ती कराए गए। किशनी थाना क्षेत्र के गांव लठोंगर निवासी हरीराम (82) को पिछले कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। परिजन ने बृहस्पतिवार को उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान बृहस्पतिवार की रात उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

कस्बा ज्योंती के मोहल्ला खुड़िया निवासी छक्कनलाल (60) को पिछले कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। परिजन उनका एक निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव अजीतगंज निवासी शिवकुमार (40) को पिछले कुछ दिन से बुखार आ रहा था। उनका आगरा के एक निजी अस्पताल से उपचार चल रहा था। शुक्रवार की सुबह वह घर पर था कि उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीएमएस डॉ. मदनलाल का कहना था कि वृद्ध को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया था उन्हें हर संभव उपचार दिया गया। दो अन्य मृत अवस्था में ही अस्पताल लाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed