फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The havoc of fever is not stopping, three including two children died

Agra News: नहीं थम रहा बुखार का कहर, दो बच्चों सहित तीन ने तोड़ा दम

Tue, 01 Oct 2024 05:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 01 Oct 2024 05:39 PM IST
विज्ञापन
The havoc of fever is not stopping, three including two children died
नहीं थम रहा बुखार का कहर, दो बच्चों सहित तीन ने तोड़ा दम
विज्ञापन

- अस्पतालों में दिख रही मरीजों की भीड़, तीन मरीज किए गए गंभीर हालत में रेफर
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। जिले में पिछले कुछ दिनों से बुखार ने कहर दिखाना शुरू कर दिया है। बुखार से पीड़ित मरीजों की अस्पताल में लगातार भीड़ पहुंचती जा रही है। बुखार से मरने वालों की संख्या भी तेजी के साथ बढ़ रही है। मंगलवार को बुखार से पीड़ित दो बच्चों सहित तीन मरीजों ने दम तोड़ दिया। वहीं 19 मरीजों को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया है। जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भीड़ देखी गई।
शहर के मोहल्ला वंशीगोहरा निवासी सनी कुमार का पुत्र गनेश (2 माह) पिछले कुछ दिनों से बुखार से पीड़ित था। परिजन उसका निजी डाॅक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। सोमवार की रात में अचानक हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल लाया गया। यहां जांच के बाद डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बिछवां के गांव दौलतपुर खिरिया निवासी राजवीर की पुत्री डौली (3) भी बुखार से ग्रसित थी। बुखार के साथ-साथ उसे दौरे भी पड़ने लगे। उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उपचार के दौरान रात में बालिका ने दम तोड़ दिया। अस्पताल में भर्ती बुखार से पीड़ित 74 वर्षीय रामसेवक निवासी गढ़ेरी कोतवाली की भी मृत्यु हो गई।
विज्ञापन

मंगलवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में सुबह से ही मरीजों की भीड़ रही। यहां विभिन्न बीमारियों से पीड़ित 1346 मरीजों ने पंजीकरण कराकर संबंधित चिकित्सकों से इलाज लिया। इन मरीजों में 700 से अधिक मरीज बुखार, डायरिया, पेट दर्द, सांस, खांसी-जुकाम सहित अन्य मौसमी बीमारियों से पीड़ित थे। अस्पताल की ओपीडी में 172 बुखार रोगियों की डेंगू, मलेरिया और टाइफाइड की जांच के लिए खून के नमूने लिए गए। इमरजेंसी वार्ड में भी अलग-अलग बीमारियों के 54 मरीज भर्ती कराए गए। इनमें 19 की हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया। सीएमएस डाॅ. मदनलाल का कहना था कि दो मरीजों की उपचार के दौरान मौत हुई है जबकि एक को मृत अवस्था में ही अस्पताल लाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed