फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The havoc of diseases continues, three people including a child suffering from fever die

Agra News: बीमारियों का कहर जारी, बुखार पीड़ित एक बच्चे सहित तीन की मौत

Thu, 04 Sep 2025 11:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 04 Sep 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
The havoc of diseases continues, three people including a child suffering from fever die
मैनपुरी। जिले में बुखार, डायरिया और सांस की बीमारियों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। बृहस्पतिवार को एक बच्चे सहित तीन लोगों की माैत हो गई। पिछले 24 घंटे में जिला अस्पताल में 49 नए मरीज भर्ती हुए हैं। वहीं, हृदय राेग विभाग के इंडोर वार्ड में मरीजों की संख्या को देखते हुए बढ़ाए गए 10 अतिरिक्त बेड भी कम पड़ गए। इसके बाद सीएमएस ने सिस्टर इंचार्ज को और अतिरिक्त बेड की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उधर, बच्चे की माैत के बाद जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने सीएमएस से जानकारी मांगी है। किशनी थाना क्षेत्र के गांव नगला खिमायूं निवासी दिव्यांश (3 माह) पुत्र पंकज कुमार को पिछले दो दिन से बुखार आ रहा था। परिजन उनका एक निजी डाॅक्टर से उपचार करा रहे थे। बृहस्पतिवार को हालत बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत से परिवार में चीखपुकार मच गई। थाना कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आजाद नगर निवासी हवीवन बेबी (90) पत्नी फीरोज अली को पिछले कुछ दिनों से डायरिया की दिक्कत थी। परिजन ने बुधवार को उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उपचार के दौरान देर रात उनकी मौत हो गई। बिछवां थाना क्षेत्र के गांव सुन्नामई निवासी राजवीर सिंह (75) को पिछले कुछ दिनों से सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। परिजन उनका एक निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें बृहस्पतिवार सुबह जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। प्रभारी सीएमएस डॉ. संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि डायरिया से पीड़ित बुजुर्ग को अस्पताल में गंभीर हालत में ही लाया गया था। उन्हें हर संभव उपचार दिया गया। वहीं बच्चे व अन्य मरीज को मृत अवस्था में ही अस्पताल लाया गया था।
विज्ञापन

हृदय रोग विभाग भी फुल, दूसरी मंजिल पर पहुंचाए मरीज
जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। यहां इंडोर वार्ड फुल होने के बाद हृदय रोग विभाग में 10 अतिरिक्त बेड की व्यवस्था कराई गई थी। लेकिन बृहस्पतिवार की सुबह यह वार्ड भी फुल हो गया। इसके बाद दूसरी मंजिल पर बने आयुष्मान वार्ड को खुलवाया गया और यहां मरीजों को भर्ती कराया गया। शाम होेते-होते यह वार्ड भर गया। सीएमएस ने सिस्टर इंचार्ज को जरूरत के हिसाब से अतिरिक्त बेड की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

डीएम ने मांगी जानकारी
जिला अस्पताल में बुखार से बच्चे की मौत की जानकारी होने पर जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने प्रभारी सीएमएस डॉ. संजय कुमार गुप्ता से जानकारी मांगी है। बच्चे के उपचार के साथ ही अस्पताल आने वाले मरीजों की संख्या के बारे में भी जानकारी मांगी है। निर्देश दिए हैं कि अस्पताल आने वाले मरीजों को बेहतर उपचार दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed