फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The grand Agrasen procession started with attractive tableaux.

Agra News: आकर्षक झांकियों के साथ निकली भव्य अग्रसेन शोभायात्रा

Wed, 14 Oct 2026 12:05 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
The grand Agrasen procession started with attractive tableaux.
फोटो 2खेरागढ़ में अग्रसेन शोभायात्रा में मौजूद चेयरमैन सुधीर गर्ग गुड्डू एवं अग्रवाल समाज के ल
खेरागढ़। कस्बे में मंगलवार को महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव के तहत भव्य शोभायात्रा निकाली गई। बैंड-बाजों की गूंज और आकर्षक झांकियों के बीच निकली शोभायात्रा ने कस्बे में उत्सवी माहौल बना दिया। शोभायात्रा का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष सुधीर गर्ग गुड्डू ने भगवान श्रीगणेश की आरती करके किया। इसके बाद उन्होंने महाराजा अग्रसेन और महारानी माधवी के स्वरूपों की आरती उतारी।
विज्ञापन

शोभायात्रा में महाराजा अग्रसेन के 18 पुत्रों और 18 नाग कन्याओं के सजीव स्वरूपों से सजी झांकी आकर्षण का प्रमुख केंद्र रही। पारंपरिक वेशभूषा में सजे स्वरूपों की मनमोहक प्रस्तुति ने लोगों का ध्यान खींचा। बैंड-बाजों की धुन और दर्जनभर झांकियों के साथ नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरी यात्रा जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।यात्रा अग्रवाल धर्मशाला पर समाप्त हुई।इस दौरान अध्यक्ष ने कहा कि महाराजा अग्रसेन के आदर्शों, सामाजिक एकता, संस्कृति, संस्कार और आपसी सद्भाव का संदेश देती है।आयोजन में अग्रवाल समाज के पदाधिकारी और लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed