फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The government will provide full support to the families of the deceased: Rajveer

मृतकों के परिवार की शासन करेगा पूरी मदद : राजवीर

Thu, 04 Jul 2024 12:08 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 04 Jul 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
The government will provide full support to the families of the deceased: Rajveer
कासगंज। सिकंदराराऊ में भोले बाबा के सत्संग में भगदड़ मचने के कारण जिले के दस लोगों की मौत हो गई एवं आठ लोग घायल हो गए। सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस संबंध में भाजपा जिलाध्यक्ष और जनप्रतिनिधियों को मृतकों के परिजनों से मिलने के निर्देश दिए और उनकी पीड़ा सुनने को कहा। इन निर्देशों पर भाजपा के पूर्व सांसद राजवीर सिंह, सदर विधायक देवेंद्र राजपूत, भाजपा जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी अन्य भाजपा नेताओं के साथ मृतकों के परिजनों से मिले और उन्हें ढांढस बंधाया।
विज्ञापन

जिले के गांव प्यारमपुर, बहोटा, सादिकपुर, गोरहा, नगला खंजी, बिलराम,पटियाली इलाके के भक्तों की भगदड़ में मौत हुई थी। जनप्रतिनिधियों ने परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया और शासन के स्तर से हर संभव मदद का भरोसा दिया। पूर्व संासद राजवीर सिंह ने कहा कि सरकार दुख की घड़ी में पीडि़तों के परिवार के साथ खड़ी है। पीएम और सीएम ने पीडि़त परिजनों के लिए आर्थिक सहायता की मांग की है। प्रशासन को सभी घायलों के शीघ्र अच्छे इलाज के निर्देश दिए हैं और पीडि़त परिवारों को आर्थिक सहायता देने को कहा है। उन्होंने कहा कि पीडि़त परिवारों की हर संभव मदद की जाएगी। उन्होंने बताया कि एटा और कासगंज जिले के पीडि़त परिजनों से मिले हैं। हादसा बहुत दर्दनाक हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed