फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The government will help in turning the hands of daughters yellow

Agra News: बेटियों के हाथ पीले करने में शासन करेगा मदद

Wed, 22 Jan 2025 11:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 22 Jan 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
The government will help in turning the hands of daughters yellow
कासगंज। सामान्य और पिछड़ी जाति की गरीब बेटियों के हाथ पीले करने में शासन मदद करेगा। शासन से इस योजना को फिर से चालू कर दिया है। जिले की 98 बेटियों को योजना का लाभ देने का लक्ष्य दिया गया है। विभाग ने ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। शासन से गरीब बेटियों की शादी के लिए शादी अनुदान योजना के तहत बेटियों को फिर से योजना का लाभ देने का निर्णय लिया गया है। इसके अनुसूचित जाति की 61 और सामान्य जाति की 37 बेटियों को योजना का लाभ दिया जाएगा। पात्र बेटियों के खाते में 20 हजार रुपये की धनराशि भेजी जाएगी। दिव्यांग एवं विधवा महिलाओं को योजना में वरीयता मिलेगी। शासन से अन्य पिछड़ा वर्ग की कन्याओं की शादी के लिए अनुदान योजना का संचालन किया जा रहा है। एक परिवार की अधिकतम दो बेटियों को योजना का लाभ मिलेगा। http://shadianudan.up.sdc.gov.in पर आवेदन किया जा सकेगा। जिला समाज कल्याण अधिकारीसुधीर पांडेय,सामान्य जाति, अनुसूचित जाति-जनजाति की बेटियों को योजना का लाभ देने के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवेदन ऑनलाइन किए जाएंगे। जांच में पात्र पाए योजना का लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed