{"_id":"eef07897e74779ed86fc3ecf615f2273","slug":"the-government-will-also-assess-compensation-katheriya-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र सरकार भी क्षतिपूर्ति का आकलन कराएगी : कठेरिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र सरकार भी क्षतिपूर्ति का आकलन कराएगी : कठेरिया
ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Wed, 18 Mar 2015 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेमौसम हुई बारिश और ओलावृष्टि से जिले के हजारों किसानों की फसलों को नुकसान हुआ है। इस समस्या को लेकर मंगलवार को केंद्रीय राज्यमंत्री डा. रामशंकर कठेरिया ने सर्किट हाउस में कमिश्नर प्रदीप भटनागर के साथ बैठक की। कहा कि प्रभावितों को पूरा मुआवजा दिया जाए और बिजली बिल, बैंक ब्याज की वसूली रोकी जाए। मृतकों के परिजनों को राज्य सरकार की तरफ से पांच-पांच लाख रुपये बतौर राहत राशि उपलब्ध कराने को कहा।
बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेता राजकुमार चाहर ने कमिश्नर को सर्वे में लेखपालों की मिलीभगत से अवगत कराते हुए मांग की कि फसलों को हुए नुकसान की निष्पक्ष जांच हो। कमिश्नर ने प्रशासन के अलावा कृषि विभाग की एक टीम से भी प्रधान की मौजूदगी में सर्वे कराने का आश्वासन दिया। केंद्रीय राज्यमंत्री ने भी कृषि मंत्री से बात कर जल्द ही केंद्र की टीम से सर्वे कराने का आश्वासन दिया। बैठक में एडीएम सिटी राजेश श्रीवास्तव, एसपी सिटी समीर सौरभ, प्रदेश मंत्री रामप्रताप सिंह चौहान, जिलाध्यक्ष अशोक राना, अनिल चौधरी, मनीष गौतम, गनेश चंद, राघवेंद्र मुद्गल, सीताराम परमार आदि मौजूद थे।