फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The government took cognizance of the video, the administration was kind to old age

वीडियो का शासन ने लिया संज्ञान, प्रशासन हुआ वृद्घा पर मेहरबान

Sun, 21 Aug 2022 11:10 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 21 Aug 2022 11:10 PM IST
विज्ञापन
The government took cognizance of the video, the administration was kind to old age
मैनपुरी। विकास खंड बरनाहल के एक गांव निवासी वृद्घा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसमें उसने अपनी बदहाली को दिखाते हुए प्रधानमंत्री मोदी से मदद की गुहार लगाई थी। सोशल मीडिया के माध्यम से प्रधानमंत्री तक ये वीडियो पहुंचा तो शासन ने मैनपुरी प्रशासन से एक रिपोर्ट मांगी। इसके बाद प्रशासन ने वृद्घा को विभिन्न योजनाओं में लाभान्वित किया है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत उरथान के गांव टकइया निवासी वृद्घा चरन देवी (90) पत्नी कन्हैयालाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में वे कह रही थीं कि उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी जी का नमक खाया और उसका हक भी अदा किया। लेकिन उनकी परेशानियों का किसी ने निस्तारण नहीं कराया। उन्होंने बताया कि घर न होने के चलते वे पन्नी में अपने वृद्घ पति के साथ रह रही हैं। इसके साथ ही निकलने के लिए रास्ता न होने की भी बात कही थी। सोशल मीडिया के माध्यम से ये वीडियो किसी तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक पहुंच गया। इसके बाद हरदाई में हुई एक जनसभा में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वृद्घा का जिक्र करते हुए कहा था कि वे उस मां का हक अदा करेंगे।
विज्ञापन

इसके बाद मुख्यमंत्री कार्यालय से वृद्घा के संबंध में जिला प्रशासन से रिपोर्ट मांगी गई थी। इसमें पूछा गया था कि वृद्घा को किन-किन जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया गया है। रिपोर्ट मांगी तो प्रशासन भी हरकत में आ गया। जानकारी करने पर पता चला कि वृद्घा के पास अंत्योदय राशन कार्ड और गोल्डन कार्ड पहले से हैं। वहीं बेटों के मकान भी बने हुए हैं। इसके बाद वृद्घा का मुख्यमंत्री आवास योजना में चयन कर उन्हें स्वीकृति पत्र प्रदान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रास्ते की समस्या का भी प्रशासन ने एक निजी खेत से कच्चा मार्ग बनवाकर निस्तारण करा दिया है। इसके अलावा समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित वृद्घा पेंशन में भी पंजीकरण करा दिया है। जल्द ही उन्हें पेंशन भी मिलना शुरू हो जाएगी। इसके बाद वृद्घा प्रधानमंत्री को धन्यवाद देती नजर आई।

शासन ने रिपोर्ट मांगी थी कि वृद्घा को किन-किन योजनाओं का लाभ दिया गया है। पहले से महिला को राशन मिल रहा था, गोल्डन कार्ड भी बना था। स्थिति को देखते हुए महिला का चयन मुख्यमंत्री आवास योजना में कर लिया गया है। साथ ही वृद्घा पेंशन में भी पंजीकरण करा दिया है।
-विनोद कुमार, मुख्य विकास अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed