{"_id":"6aa1c6f18f466e638e0c1793","slug":"the-government-should-increase-the-kisan-samman-nidhi-to-12000-and-make-kcc-loans-interest-free-agra-news-c-364-1-ag11010-133988-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: 6 हजार की जगह 12 हजार रुपये किसान सम्मान निधि, केसीसी ब्याज किया जाए मुक्त; किसानों ने उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: 6 हजार की जगह 12 हजार रुपये किसान सम्मान निधि, केसीसी ब्याज किया जाए मुक्त; किसानों ने उठाई मांग
Thu, 10 Sep 2026 07:48 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 10 Sep 2026 07:48 AM IST
सार
भारतीय किसान संघ ने किसानों के साथ कलेक्ट्रेट पर करीब तीन घंटे प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। किसानों ने सम्मान निधि सालाना 12 हजार रुपये करने और केसीसी ऋण ब्याज मुक्त करने समेत यमुना कटान रोकने की मांग की।
विज्ञापन
भारतीय किसान संघ ने बुधवार को किसानों के साथ कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया
विस्तार
भारतीय किसान संघ ने बुधवार को किसानों के साथ कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। किसानों ने मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा। इसमें किसान सम्मान निधि को सालाना 12 हजार रुपये करने और किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) ऋण को ब्याज मुक्त करने की मांग की गई।
किसानों ने करीब तीन घंटे तक कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष रामेश्वर सिंह ने बताया कि खेती की लागत लगातार बढ़ रही है।
ज्ञापन में यमुना नदी से कृषि भूमि के कटान को रोकने, मेहरा नाहरगंज पुल के निर्माण की भी मांग की। नलकूप कनेक्शन और फार्मर रजिस्ट्री की जटिल प्रक्रिया को आसान करने की बात कही गई। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष शिवशंकर चौहान, महावीर प्रधान, प्रशांत सिकरवार, शिखा जादौन सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।