फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The government should establish non-polluting industries along the Greater Agra Bypass. The National Chamber has demanded that the Yamuna be desilted first. This will boost tourism and create employment opportunities.

Agra News: ग्रेटर आगरा- बाईपास के किनारे गैर प्रदूषण उद्योग स्थापित करे सरकार, नेशनल चैंबर ने सबसे पहले यमुना में डीसिल्टिंग कराने की मांग, पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ रोजगार के भी बढ़ेंगे अवसर

Fri, 17 Apr 2026 11:40 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
The government should establish non-polluting industries along the Greater Agra Bypass. The National Chamber has demanded that the Yamuna be desilted first. This will boost tourism and create employment opportunities.
आगरा। नेशनल चैंबर ने उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की विकास कार्य की घोषणाओं पर बैठक में मंथन किया। टीटीजेड की बाध्यता को देखते हुए गैर प्रदूषणकारी उद्योग स्थापित करने की मांग की गई है। उद्योग स्थापित होने से ही सही मायने में विकास होगा।
विज्ञापन

अध्यक्ष मनोज बंसल ने कहा कि ग्रेटर आगरा, न्यू दक्षिणी बाईपास और उत्तरी बाईपास के किनारे गैर प्रदूषण उद्योग लगाए जाएं। यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे आईटी उद्योग भी स्थापित होता है तो शहर की दशा ही बदल जाएगी। नए रोजगार विकसित होने के साथ विकास भी तेजी से होगा। पूर्व अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने कहा कि यमुना में डीसिल्टिंग के लिए चैंबर लंबे समय से मांग कर रहे थे। इससे यमुना की दशा सुधरेगी। इसमें क्रूज भी चल सकेंगे। इससे पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। पूर्व अध्यक्ष संजय गोयल ने कहा कि शहर में गैर प्रदूषणकारी उद्योगों को स्थापित करने के लिए शासन को पत्र भेजा जा रहा है। बैठक में उपाध्यक्ष नितेश अग्रवाल, विनय मित्तल, नरेंद्र सिंह, शलभ शर्मा, मयंक मित्तल, सचिन सारस्वत, धर्मगोपाल मित्तल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed