फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The government is not even able to get vaccination

टीकाकरण तक नहीं करा पा रही सरकार

Mon, 28 Jun 2021 05:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 05:27 PM IST
विज्ञापन
The government is not even able to get vaccination
मैनपुरी। शहर कांग्रेस कमेटी की बैठक सोमवार को आगरा रोड स्थित शिविर कार्यालय पर हुई। प्रदेश महासचिव प्रकाश प्रधान ने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए सरकार टीकाकरण तक नहीं करा पा रही है। अस्पतालों में वैक्सीन नहीं है। प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर फेल हो चुकी है। भाजपा शासन में हर वर्ग परेशान है।
विज्ञापन

प्रदेश महासचिव ने कहा वैक्सीन नहीं होने से लोग बिना टीकाकरण कराए लौट रहे हैं। सरकार केवल जुमलेबाजी में व्यस्त है। प्रदेश सचिव कौशलेंद्र सिंह ने कहा सरकार की योजनाओं का लाभ पात्रता के आधार पर नहीं मिल पा रहा है। किसान लंबे समय से आंदोलन की राह पर हैं। उनकी जायज मांगें सरकार नहीं मान रही है। जो कानून किसान नहीं मान रहे हैं उनको वापस लेने में क्या बुराई है। एमएसपी पर कानून बनाने की मंाग भी मानी जानी चाहिए।
विज्ञापन

वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में समाज का परेशान वर्ग ही भाजपा को आइना दिखाएगा। शहर अध्यक्ष अजय दुबे ने कहा चुनाव से पूर्व हर वार्ड में कमेटी का गठन कर लिया जाएगा। राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी द्वारा भेजी गई कोरोना दवा किटों का वितरण वार्डों में कराया जाए। इस मौके पर अरविंद तिवारी, जीतू राठौर, नवीन शर्मा, पूरन चतुर्वेदी, गोविंद शर्मा, पवन भारती, राजकमल, आशीष दुबे, प्रवेश पांडेय, रोहित गुप्ता, यूनिस खान, रोहित श्रीवास्तव, शिवम यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed