फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The government is making people drink sewer water during the Amrit Kaal.

Agra News: अमृत काल में जनता को सीवर का पानी पिला रही सरकार

Tue, 03 Feb 2026 02:23 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
The government is making people drink sewer water during the Amrit Kaal.
आगरा। समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन ने सोमवार को संसद में प्रदूषित भूजल के मुद्दे पर सरकार को घेरा। प्रश्नकाल के दौरान सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए सुमन ने कहा कि देश की जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। अमृत काल में सरकार जनता को सीवर का पानी पिला रही है। सरकार के पास न तो प्रदूषित जल से निपटने की कोई नीति है, और न ही इसके सटीक आंकड़े।
विज्ञापन

सपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद सुमन ने संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए सदन को बताया कि जल की गुणवत्ता के मामले में भारत विश्व के 122 देशों में 120वें पायदान पर है। उन्होंने कहा देश का 85 प्रतिशत पेयजल भूजल से आता है जिसका 70% हिस्सा प्रदूषित हो चुका है। उन्होंने इंदौर और नोएडा की घटनाओं का भी जिक्र किया।
विज्ञापन

सुमन ने सरकार द्वारा बनाए गए 69 हजार अमृत सरोवरों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि ये सरोवर या तो गंदगी का ढेर बन चुके हैं या सूखे पड़े हैं। उन्होंने सीधे जल शक्ति मंत्री से सवाल किया, क्या आपने कभी किसी अमृत सरोवर का निरीक्षण किया है? तालाब तो बना दिए गए, लेकिन उनमें पानी भरने की कोई स्थायी व्यवस्था नहीं है। सरकार गलत तथ्य पेश कर देश को गुमराह कर रही है। उन्होंने सरकार पर संवेदनहीनता का आरोप लगाते हुए कहा कि इतने गंभीर विषय पर भी सरकार खामोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed