{"_id":"60df4be88ebc3eb83e42d89f","slug":"the-government-asked-for-the-details-of-the-property-there-was-a-ruckus-among-the-babus-kasganj-news-agr498174137","type":"story","status":"publish","title_hn":"शासन ने मांगा संपत्ति का ब्योरा, बाबुओं में खलबली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शासन ने मांगा संपत्ति का ब्योरा, बाबुओं में खलबली
विज्ञापन
कासगंज। शासन ने माध्यमिक एवं बेसिक शिक्षा विभाग के बाबुओं से उनकी संपत्ति का ब्योरा मांगा गया है। शासन ने जनपदों के सभी माध्यमिक एवं बेसिक शिक्षा विभाग के बाबुओं की संपत्ति का ब्योरा ऑन लाइन करने के निर्देश दिए हैं।
मानव संपदा पोर्टल पर यह ब्योरा 20 जुलाई तक अपलोड करना है। ब्योरा अपलोड करने के लिए एक प्रारूप भी शासन से भेजा गया है।
इस प्रारूप पर ही पूरा ब्योरा इनको देना है। संपत्ति का ब्योरा मांगे जाने के बाबुओं में खलबली मच गई है। जनपद में माध्यमिक शिक्षा विभाग में आठ बाबू तैनात हैं। बेसिक शिक्षा विभाग में सात बाबू तैनात हैं।