{"_id":"6956a0f050b9a9f4c505a050","slug":"the-golf-cart-service-remained-suspended-from-jodhabai-palace-to-the-cng-parking-area-agra-news-c-325-1-fsk1001-103463-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: जोधाबाई महल से सीएनजी पार्किंग तक बंद रही गोल्फ कार्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: जोधाबाई महल से सीएनजी पार्किंग तक बंद रही गोल्फ कार्ट
विज्ञापन
सी एन जी पार्किंग में खड़ी गोल्फ कार्ट फोटो संवाद
फतेहपुर सीकरी। नववर्ष पर गुलिस्तां सीएनजी पार्किंग से जोधाबाई महल तक गोल्फ कार्ट नहीं चलने से पर्यटक दिनभर परेशान रहे। बृहस्पतिवार को कार्ट का संचालन दीवानी आम बुकिंग तक ही किया गया जबकि जोधाबाई बुकिंग विंडो तक संचालन बंद रहा। इस कारण पर्यटकों को जोधाबाई से पार्किंग तक आने-जाने के लिए डेढ़ किलोमीटर तक का मार्ग पैदल ही तय करना पड़ा। आगरा विकास प्राधिकरण की ओर से पर्यटकों के लिए सीकरी में गोल्फ कार्ट का संचालन किया जाता है। हाल ही में गोल्फ कार्ट की संख्या बढ़ने के साथ ही संचालक ने किराये में भी बढ़ोतरी कर दी है।
गोल्फ कार्ट सुपरवाइजर रोहित शर्मा ने कहा कि मार्ग पर भीड़ ज्यादा होने के कारण कार्ट नहीं चलाई जा सकी है। संचालक फहीम खान का कहना है कि किराया सहमति पत्र के अनुसार बढ़ाया गया है।