{"_id":"695a93607ec530968a0ff2a3","slug":"the-goat-thief-was-caught-along-with-the-vehicle-four-accomplices-escaped-agra-news-c-285-1-sagr1008-104896-2026-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: बकरी चोर को गाड़ी सहित पकड़ा, चार साथी भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: बकरी चोर को गाड़ी सहित पकड़ा, चार साथी भागे
विज्ञापन
फतेहाबाद पुलिस ने बकरी चोर पकड़ा
फतेहाबाद। थाना क्षेत्र के गांव ईधौन में शनिवार शाम को बकरियां चुराते हुए एक चोर को ग्रामीणों ने पकड़ लिया जबकि अन्य चार आरोपी माैके से भाग गए। ग्रामीणों ने चोर को पुलिस के हवाले कर दिया। तहरीर के आधार पर फिरोजाबाद के थाना लाइनपार, वासुदेवपुर निवासी हेमंत कुमार और अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
थाना फतेहाबाद निवासी पुरुषोत्तम ने पुलिस को बताया कि शनिवार को शाम 4:30 बजे वह बड़ी माता मंदिर के पास पूजा कर रहे थे। वहीं पास में उनकी दो बकरियां चर रही थीं तभी एक कार वहां आकर रुकी और बकरियों को पकड़कर कार में डाल लिया। शोर मचाने पर माैके पर ग्रामीणों ने एक आरोपी को गाड़ी सहित पकड़ लिया।
आरोपी हेमंत का कहना है कि वह गांव के एक व्यक्ति के साथ उसकी बहन के ससुराल फतेहाबाद आए थे। रास्ते में अन्य साथियों ने बकरियां चुराईं थीं। प्रभारी निरीक्षक फतेहाबाद ने बताया कि अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है।