फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The girls are in panic due to the actions of the martyrs.

शोहदों की हरकतों से दहशत में हैं छात्राएं

Sat, 30 Jul 2022 11:31 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jul 2022 11:31 PM IST
विज्ञापन
The girls are in panic due to the actions of the martyrs.
किशनी/कुरावली। किशनी और कुरावली क्षेत्र में दो छात्राएं शोहदों की हरकत से दहशत में हैं। आरोपी हरकत से बाज नहीं आ रहे हैं। मामले में पीड़ित पक्ष की और से शिकायतें दी गईं हैं। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना किशनी क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा ने थाने में तहरीर दी है। बताया कि वह गांव से करीब चार किलोमीटर दूर कालेज में पढ़ने के लिए जाती है। 27 जुलाई को घर लौटते समय गांव के ही नामजद ने उसका रास्ता रोक लिया। छेड़छाड़ करने लगा। विरोध किया तो हाथापाई करते हुए साइकिल को खेत में फेंक दिया। वह किसी तरह से घर पहुंची। रात 11 बजे आरोपी फिर से दरवाजे पर आया और शादी करने के लिए परेशान करने लगा।
विज्ञापन

थाना कुरावली क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा को भी एक शोहदा काफी दिन से परेशान कर रहा है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। छात्रा के चाचा की ओर से थाने में दी तहरीर में बताया कि उनका भाई सेना में कार्यरत है। भतीजी एक स्कूल में दसवीं की छात्रा है। विद्यालय जाते समय आरोपी उसे परेशान करते हुए अश्लील फब्तियां कसता है। जब वह लोग आरोपी के घर शिकायत करने गए तो उल्टे उन्हें जान से मारने की धमकी दी। शोहदे की हरकतों से छात्रा डरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी मधुवन कुमार ने बताया कि शोहदों पर पुलिस और एंटी रोमियो लगातार कार्रवाई कर रही है। पीड़ितों के शिकायती पत्र पर पुलिस जांच करके कार्रवाई करेगी।
एक आरोपी पकड़ा
कुरावली। गांव गहियरपुर निवासी अमित राहगीर महिलाओं पर फब्तियां कस रहा था। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शोहदे की हरकत देख पकड़ कर थाने ले गए। उसके विरुद्ध कार्रवाई की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed