फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The girl was lured into the shop by luring her with chocolates.

Agra News: चॉकलेट का लालच देकर बालिका को दुकान के अंदर खींचा

Tue, 12 Nov 2024 10:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 12 Nov 2024 10:54 PM IST
विज्ञापन
The girl was lured into the shop by luring her with chocolates.
कुसमरा (मैनपुरी)। चौकी क्षेत्र के एक मोहल्ले में सोमवार की सुबह समोसा लेने गई एक बालिका के साथ दुकानदार ने छेड़छाड़ कर दी। उसे दुकान के अंदर खींच लिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

थाना किशनी की कुसमरा चौकी क्षेत्र के एक मोहल्ला की रहने वाली एक 10 वर्षीय बालिका सोमवार की सुबह मोहल्ले में एक मिठाई की दुकान पर समोसा लेने के लिए गई थी। बालिका जब दुकान पर समोसा लेने के लिए पहुंची तो दुकानदार प्रदीप यादव ने बच्ची को चॉकलेट देने का लालच देकर दुकान के अंदर बुला लिया। बच्ची भी आरोपी के मंसूबे को समझ नहीं सकी और अंदर आ गई। इसके बाद आरोपी ने बच्ची के साथ अश्लील हरकतें करना शुरू कर दिया। आरोपी की हरकत को देख बच्ची चीखने लगी तो आसपास लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। तब दुकानदार ने बच्ची को धमकाते हुए कहा कि अगर किसी से कुछ कहा तो अच्छा नहीं होगा।
विज्ञापन

घटना की जानकारी होने के बाद पीड़िता को लेकर परिजन थाने पहुंचे। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद तलाश शुरू कर दी। आरोपी दुकान बंद कर भाग चुका था। एक सूचना पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा। आरोपी को चालान करने के बाद जेल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed