फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The funeral procession reached the cremation ground via a muddy path.

Agra News: कीचड़ भरे रास्ते से श्मशान लेकर पहुंचे शवयात्रा

Sun, 23 Aug 2026 11:36 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
The funeral procession reached the cremation ground via a muddy path.
फोटो 4खेरागढ़ के गांव भाकर में वारिस के दौरान तिरपाल तान कर अंतिम संस्कार करते हुए ग्रामीण
खेरागढ़। विकास खंड के गांव भाकर में शनिवार को एक बुजुर्ग महिला के अंतिम संस्कार के दौरान श्मशान घाट की बदहाल व्यवस्था उजागर हो गई। लगातार हो रही बारिश के बीच परिजन और ग्रामीणों को त्रिपाल तानकर अंतिम संस्कार करना पड़ा। घंटों तक लोग बांसों के सहारे त्रिपाल थामे खड़े रहे, ताकि बारिश से चिता को बचाया जा सके।
विज्ञापन

गांव भाकर निवासी राकेश बघेल की बुजुर्ग मां रामबेटी (75) पत्नी स्व रामफूल का शनिवार सुबह करीब चार बजे निधन हो गया था। परिजन ने बारिश थमने का काफी देर तक इंतजार किया, लेकिन लगातार वर्षा होने के कारण सुबह करीब 10 बजे मजबूरी में अंतिम संस्कार करना पड़ा। इस दौरान श्मशान घाट पर टिनशेड नहीं होने से ग्रामीणों ने बांसों पर त्रिपाल बांधकर अंतिम संस्कार कराया। परिजन जसवंत सिंह ने बताया कि श्मशान घाट पर न तो टिनशेड है, न पीने के पानी और बैठने की कोई व्यवस्था। कई बार क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से श्मशान पर टिनशेड लगाने की मांग की गई, लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई। आरोप है कि श्मशान भूमि के कुछ हिस्से पर रसूखदार लोगों का कब्जा भी है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि श्मशान तक पहुंचने वाला रास्ता भी बदहाल है। बारिश के कारण रास्ते में कीचड़ और पानी भर गया था, जिससे अर्थी को लेकर लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। घटना के बाद ग्रामीणों में प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के प्रति रोष व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed