{"_id":"653806ff3dd810661704dd5b","slug":"the-fraudster-told-the-police-about-the-search-stole-rs-30000-from-his-pocket-kasganj-news-c-175-1-sagr1033-6468-2023-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: टप्पेबाज ने पुलिस वाला बता ली तलाशी, जेब से उड़ा दिए 30 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: टप्पेबाज ने पुलिस वाला बता ली तलाशी, जेब से उड़ा दिए 30 हजार रुपये
Tue, 24 Oct 2023 11:33 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 24 Oct 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। अमांपुर क्षेत्र में एक टप्पेबाज ने स्वयं को पुलिस वाला बताकर ग्रामीण की तलाशी ली और उसकी जेब से 30,000 रुपये उड़ा दिए। ग्रामीण ने आरोपी के खिलाफ तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
अमांपुर के ग्राम बारानगर निवासी किशोलीलाल अपनी बहन के गांव दलेलपुर से मंगलवार की सुबह अपने गांव आ रहे थे। सहावर रोड पर उन्हें एक अज्ञात व्यक्ति मिला और उसने अपने को पुलिस वाला बताकर उनकी बाइक को रुकवा लिया। बाइक की चाबी निकाल ली। पीड़ित का कहना है कि उसके द्वारा उसकी जबरन तलाशी ली गई और उसके जेब में रखे 30,000 रुपये की नकदी निकाल ली। इसके बाद वह थाने में आने की कहकर रुपये लेकर मौके से भाग गया। उसने थाना पहुंचकर मामले की जानकारी पुलिस को दी। अज्ञात आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। थाना प्रभारी यतींद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मामला टप्पेबाजी का प्रतीत हो रहा है। ग्रामीण के द्वारा तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। आरोपी को चिन्हित करने का प्रयास किया जा रहा है।