फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The forger also not spared by the IG-DIG

इस जालसाज ने तो आईजी-डीआईजी तक को नहीं बख्शा

Mon, 11 May 2015 01:32 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Mon, 11 May 2015 01:32 AM IST
विज्ञापन
 जालसाजी में जेल में बंद शैलेन्द्र अग्रवाल जैसे एक और जालसाज के रहस्य से पर्दा उठा है। गौरव यादव नाम का यह मिस्टर फ्रॉड पकड़ा गया है फीरोजाबाद में। वह गलत काम कराने के लिए कभी सांसद अक्षय यादव के नाम से फोन करता तो कभी खुद को सेल्स टैक्स का बड़ा अफसर बताता। इसी तरह से लाखों की वसूली की। जैसे शैलेंद्र अग्रवाल एक दारोगा को धोखा करके फंसा। वैसे ही गौरव को सांसद अक्षय यादव के नाम से टूंडला के थाना प्रभारी निरीक्षक को धमकी देना महंगा पड़ गया। फर्जी आईडी पर लिए गए उसके कई सिमकार्ड की कॉल डिटेल से खुलासा हुआ है कि उसने आईजी और डीआईजी तक से फोन पर लंबी बात कर रखी है। उसने फीरोजाबाद और आगरा के कई बिल्डरों तथा अन्य कारोबारियों से लाखों की वसूली कर रखी   है।
विज्ञापन

फीरोजाबाद के  एएसपी सिटी उदय शंकर ने बताया कि आरोपी के मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल देखी गई। इसमें कई अधिकारियों के नंबर मिले। इसके  बाद पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि उसने आगरा के आईजी, डीआईजी सहित कई अन्य अधिकारियों को भी फोन किए। उसका यह भी कहना है कि उन पर गलत कार्य कराने के लिए दबाव बनाया। उसकी काल डिटेल में आईजी आगरा, डीआईजी आगरा, एसपी सिटी आगरा, कोतवाल रकाबगंज, सीओ सदर आगरा, जीआरपी प्रभारी टूंडला व फीरोजाबाद, थानाध्यक्ष पचोखरा के साथ प्रशासनिक अधिकारियों के सीयूजी नंबर निकले हैं।
विज्ञापन

उसने टूंडला के थाना प्रभारी निरीक्षक को सांसद अक्षय यादव के नाम से फोन किया था। हत्या के एक मामले में फाइनल रिपोर्ट लगाने के लिए कहा। इसके अलावा पांच लाख रूपये का इंतजाम करने की बात भी कही। इसी से एसओ का माथा ठनक गया। उसने अधिकारियों को बताया। अधिकारियों ने सांसद अक्षय यादव से बात की। उन्होंने ऐसा कोई भी फोन करने से इंकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने जाल बिछाकर गौरव यादव को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 )) रिमांड पर लेगी पुलिस
फीरोजाबाद। इनकी पुलिस जांच कर रही है। गत सात मई को टूंडला स्थित एक होटल पर फोन कर खाना मंगाने और लाखों रुपये की नकदी सेल टैक्स आफिसर बनकर हड़पने की बात भी सामने आई है। एएसपी सिटी उदय शंकर सिंह ने बताया कि आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। इससे यह जानकारी हासिल की जाएगी कि किस अधिकारी से कौन सा काम कराया गया। उसकी एवज मेें कितने रुपये वसूल किए    गए।
)  फरीदाबाद से मारने शुरू किए बडे़-बडे़ हाथ
मूलरूप से टूंडला का रहने वाला गौरव इंटर पास है। उसके दो भाई अच्छी सर्विस में है। पिता टूंडला में निवास करते है और उनका मेडिकल स्टोर है। पुलिस ने बताया कि उन पर भी अपहरण का एक मामला दर्ज है। गौरव दो-तीन साल पूर्व तक अपने पिता के मेडिकल स्टोर पर बैठता था। पत्नी से विवाद के चलते पिता से नाराज रहने लगा और दो-तीन साल पूर्व घर छोड़कर फरीदाबाद चला गया था। स्टूडेंट लाइफ में यह दोस्तों को अपने कई पेट्रोल पंप होने, पिता की राजनीति में अच्छी पकड़ होने की बातें करते हुए उन्हें अपने प्रभाव में लेता था। उसका यह शौक बढ़ा तो उसने बडे़-बडे़ हाथ मारने शुरू कर दिए। उसकी इन गतिविधियों के चलते ही पिता ने उसे घर से भी निकाल दिया था।

) पूरा गैंग या गौरव ही मास्टर माइंड
 अमर उजाला ने हाल ही में एक ऐसे जालसाज का खुलासा किया था जो अधिकारियों और नेताओं के फोन नंबर का इस्तेमाल कर कारोबारियों को कार्रवाई करने की धमकी देकर वसूली कर रहा है। यह वही है या पूरा गैंग जालसाजों का सक्रिय है। फीरोजाबाद पुलिस का कहना है कि यह वही है या कोई और भी इस तरह से जालसाजी कर रहा है। रिमांड पर लेकर इसकी जानकारी की जाएगी। साथ प्रयास किया जा रहा है कि जिन लोगों से इसने वसूली की है, वह सामने आए और रिपोर्ट दर्ज कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed