फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The Forest Department claims there is no leopard in Jagner's Richoha; a 24-hour combing operation confirmed the presence of a small wild animal.

Agra News: वन विभाग का दावा, जगनेर के रिछोहा में नहीं है तेंदुआ, 24 घंटे चला कॉम्बिंग ऑपरेशन, छोटा जंगली जानवर होने की पुष्टि

Wed, 06 May 2026 11:49 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
The Forest Department claims there is no leopard in Jagner's Richoha; a 24-hour combing operation confirmed the presence of a small wild animal.
वन विभाग की टीम ने गाँव में चलाया कोम्बिंग ऑपरेशन
जगनेर। गांव रिछोहा में पिछले 24 घंटे से व्याप्त तेंदुए की दहशत पर बुधवार को वन विभाग ने विराम लगा दिया। विभाग की जांच और एक्सपर्ट्स की राय के बाद स्पष्ट हो गया कि हमला करने वाला जानवर तेंदुआ नहीं, बल्कि कोई छोटा जंगली जीव है।
विज्ञापन

मंगलवार को गांव रिछोहा में उस वक्त अफरातफरी मच गई थी, जब वृद्धा शकुंतला और हरिभान के गाय के बछड़े पर एक जानवर ने हमला कर दिया था। ग्रामीणों ने इसे तेंदुआ मान लिया था, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। वन विभाग की टीम ने गांव में डेरा डाल दिया और 24 घंटे तक कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाया। वन क्षेत्रीय अधिकारी सम्यक कैन ने बताया कि वाइल्ड लाइफ एक्सपर्ट्स को मौके पर बुलाया गया था। उन्होंने स्पष्ट किया कि घटनास्थल पर मिले पैरों के निशान काफी छोटे हैं, जो तेंदुए के नहीं हो सकते। यह हमला संभवतः किसी जंगली बिल्ली या सियार जैसे छोटे जानवर ने किया है। भले ही तेंदुए की बात अफवाह साबित हुई हो, लेकिन जानवर के हमले को देखते हुए वन विभाग कोई ढिलाई नहीं बरत रहा है। वन विभाग की दो टीमें 24 घंटे क्षेत्र में गश्त कर रही हैं। अधिकारियों ने ग्रामीणों को रात के समय सतर्क रहने, अकेले अंधेरे में न निकलने और किसी भी संदिग्ध जानवर के दिखने पर तुरंत विभाग को सूचित करने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed