फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The flags of freedom resonated with the tricolor

जनपद में हर तरफ तिरंग के साथ गूंजे आजादी के नारे

Thu, 11 Aug 2022 12:28 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2022 12:28 AM IST
विज्ञापन
The flags of freedom resonated with the tricolor
मैनपुरी/ आलीपुरखेड़ा। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत बुधवार को जिलेभर में छात्र-छात्राओं और कैडेट्स ने जागरूकता रैलियां निकालीं। आजादी के नारों से वातावरण गूंजता रहा। लोगों को महोत्सव मनाने के लिए जागरुक किया।
विज्ञापन

शहर के डॉ. किरन सौजिनया सीनियर सेकेंडरी स्कूल से एनसीसी कैडेट्स ने तिरंगा यात्रा निकाली। डॉ. अशोक यादव ने कहा कि एनसीसी समय की कसौटी पर खरा उतरा है। वाइस प्रेसीडेंट डॉ. किरन सौजिया, थ्री यूपी बटालियन एनसीसी कैडिट कमांडर ऑफीसर कर्नल जेएस कौशल सूबेदार मेजर साहब खॉन, सूबेदार प्रकाशचंद्र, एएनओ प्रदीप कुमार ने लोगों से तिरंगा फहराने को कहा। कुंवर महिला महाविद्यालय में एनसीसी कैडेट्स ने नुक्कड नाटक और रैली आयोजित की। शुभारंभ संयुक्त सचिव डॉ. सुशीला त्यागी ने किया। प्राचार्या डॉ. शेफाली यादव मौजूद रहीं। परशुराम इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने करहल रोड पर प्रधानाचार्य रामवीर सिंह की देख रेख में तिरंगा यात्रा निकाली गई। आलीपुरखेड़ा में डीएवी इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने प्रधानाचार्य डॉ. अजय कुमार दुबे की देखरेख में जागरूकता रैली निकाली।
विज्ञापन

शहर के गंगा सहाय कन्या इंटर कॉलेज में भाषण और निबंध प्रतियोगिता में छह विद्यालयों के 12 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। गंगा सहाय की छात्रा ललिता पांडेय ने प्रथम, राजकीय इंटर कॉलेज के छात्र नदीम ने दूसरा और अमर शहीद इंटर कॉलेज बेवर की छात्रा शिवानी यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निबंध में गंगा सहाय की पलक प्रथम, सौम्या शाक्या द्वितीय और आरसी कॉॅलेज की खुशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। आशा सक्सेना, रजनी कुशवाह, रीना चौधरी निर्णायक रहीं। संचालन सीमा तिवारी ने किया। प्रधानाचार्य शोभ मिश्रा ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के सुदिती ग्लोबल एकेडमी के छात्रों ने 1008 फुट तीन इंच लंबे तिरंगे के साथ तिरंगा ऑन व्हील यात्रा निकाली। प्रधानाचार्य डॉ. राम मोहन के निर्देशन में निकाली यात्रा लेागों के आकर्षण का केंद्र रही। यात्रा में 25 झांकियां शामिल थीं। जिला मुख्यालय से प्रारंभ होकर यात्रा ईशन नदी पुल, महाराजा तेज सिंह चौराहा, जिला अस्पताल, बस स्टैंड, क्रिश्चियन तिराहा, बड़ा चौराहा, से आगरा रोड पुलिस चौकी, ज्योंति तिराहे पर पहुंचकर संपन्न हुई। जिला मुख्यालय से यात्रा को महामंडलेश्वर स्वामी हरिहरानंद महाराज और जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने रवाना किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित, सीडीओ विनोद कुमार, एडीएम रामजी मिश्र, डीआईओएस मनोज कुमार वर्मा, प्रशासनिक प्रधानाचार्य डॉ. कुसुम मोहन मौजूद रहीं।
बरनाहल कस्बा स्थित जीनियस इंटर कॉलेज में छात्रों ने अमर शहीदों के स्वरूपों के साथ रैली निकाली। सुभाष चंद्र बोस, सरदार भगत सिंह, चंद्र शेखर आजाद, रानी लक्ष्मीबाई, महात्मा गांधी, भीमराव आंबेडकर के स्वरूप रैली के आकर्षण का केंद्र थे। थानाध्यक्ष जैकब फर्नांडिस व कालेज के प्रबंधक धर्मेंद्र यादव ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। अरविंद यादव, अंजू पोरवाल, निशा यादव, योगेंद्र सिंह वैस, अनम मंशूरी, मुकेश सागर आदि मौजूद रहे। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने भी प्रेम सिंह शाक्य की देख रेख में तिरंगा यात्रा निकाली।
कुसमरा के मां सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कॉलेज में राखी सजाओ, मेंहदी व रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। निर्णायक मृदुला रामायणी व ज्ञान प्रकाश शुक्ल रहीं। ने निभाई। राखी सजाओ प्रतियोगिता में आरजू प्रथम, मेहंदी सीनियर वर्ग में ऋ चा प्रथम और जूनियर वर्ग में रागिनी प्रथम स्थान पर रहीं। रंगोली में प्रिया शाक्य ने प्रथम स्थान पाया। सचिव अरुण आचार्य ने उत्साहवर्धन किया। जीएम रॉयल इंटरनेशनल के छात्र-छात्राओं ने तिरंगा यात्रा निकाली।

करहल के संत विवेकानंद ग्रुप ऑफ स्कूल्स में राखी बनाओ, थाली सजाओ, मेहंदी रचाओ प्रतियोगिता हुई। प्रबंधक डॉ. जेपी यादव ने छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। कुरावली में परिषदीय विद्यालयों के बच्चों द्वारा निकाली गयी तिरंगा रैली का शुभारंभ चेयरमैन संगीता वर्मा और खंड शिक्षा अधिकारी बृजेन्द्र स्वरूप निगम ने किया। जयराम सिह इंटर कॉलेज पहाड़पुर से निकाली गई यात्रा को एसडीएम युगांतर त्रिपाठी ने रवाना किया। मैनपुरी नगर में खंड शिक्षाधिकारी नीरजा चतुर्वेदी की देख रेख में रैली निकाली। सुनील कुमार, किरन शाक्य आदि शिक्षक-शिक्षिकाएं ौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed