फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The finance company is not returning the woman's bike

फाइनेंस कंपनी वाले नहीं लौटा रहे महिला की बाइक

Tue, 13 Sep 2022 11:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 13 Sep 2022 11:18 PM IST
सार

कन्नौज की रहने वाली एक महिला की बाइक को फाइनेंस कर्मी खींच ले गए।एक मई 2022 को एजेंसी मालिक ने फोन कर उन्हें बुलाया और बाकी दो किस्त जमा करने की बात कही, उनके द्वारा बाकी की दो किस्त एजेंसी के मालिक को जमा कर दीं गईं।इस बार जब बाइक मांगी तो एजेंसी मालिक ने गाली गलौज करते हुए धमकी दी।

विज्ञापन
The finance company is not returning the woman's bike

विस्तार

मैनपुरी। कन्नौज की रहने वाली एक महिला की बाइक को फाइनेंस कर्मी खींच ले गए। जबकि बाइक की सभी किस्त जमा की जा चुकीं थीं, अब फाइनेंस कंपनी वाले उनकी बाइक वापस नहीं कर रहे हैं। पीड़िता ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

कन्नौज के थाना छिबरामऊ क्षेत्र के गांव नवादा निवासी राजवती ने बताया कि उन्होंने छिबरामऊ से एक बाइक खरीदी थी, जिसकी 22 किस्त जमा की जा चुकीं थीं। एक मई 2022 को एजेंसी मालिक ने फोन कर उन्हें बुलाया और बाकी दो किस्त जमा करने की बात कही, उनके द्वारा बाकी की दो किस्त एजेंसी के मालिक को जमा कर दीं गईं। उनसे बजाज प्लेटिना एजेंसी मालिक आयास ने कहा कि अब वह फ्री है। 28 मई को वह बाइक से आगरा रोड पर दवा लेने के लिए आ रहीं थीं, तभी कुछ फाइनेंस कर्मियों ने किस्त बकाया बताकर उनकी बाइक छीन ली। जब एजेंसी मालिक से बात की तो उसने कहा कि अपने रुपये आकर ले जाओ। महिला से दोबारा में बढ़े हुए 14 हजार रुपया जमा करा लिए गए। इसके बाद भी अभी तक बाइक नहीं दी गई। इस बार जब बाइक मांगी तो एजेंसी मालिक ने गाली गलौज करते हुए धमकी दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने छिबरामऊ बाइक एजेंसी मालिक आयास व अन्य फाइनेंसकर्मी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed