{"_id":"69c6f2ba6232d8d1060f52ee","slug":"the-final-wrestling-match-for-rs-1-lakh-ended-in-a-draw-agra-news-c-421-1-sagr1053-4445-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: एक लाख रुपये की आखिरी कुश्ती बराबर पर छूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: एक लाख रुपये की आखिरी कुश्ती बराबर पर छूटी
Sat, 28 Mar 2026 02:42 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 28 Mar 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
कुश्ती प्रतियोगिता
मलपुरा। आगरा-ग्वालियर हाईवे स्थित गांव ककुआ में शुक्रवार को ऐतिहासिक दंगल का आयोजन हुआ, जिसमें विभिन्न राज्यों से आए पहलवानों ने दमखम दिखाया। दंगल की शुरुआत 100 रुपये की कुश्ती से हुई, एक लाख की आखिरी कुश्ती समाजसेवी सत्यभान सिंह ने कराई। यह कुश्ती चित्रा पहलवान और कुशलपाल पहलवान के बीच बराबरी पर छूटी।
इस दौरान बल्लो पहलवान, सुखपाल(पूर्व प्रधान) और बलवीर सिंह ने रेफरी की भूमिका निभाई। मनीष शर्मा और ललित शर्मा ने संचालन किया। मुकाबले में 21 हजार की कुश्ती सौरभ पहलवान जारुआ कटरा और आकाश कौशांबी प्रयागराज के बीच हुई। इसमें सौरभ पहलवान ने बाजी मारी। 51 हजार की कुश्ती में संदीप को हराकर गोविंदा ने बाजी मारी। 31 हजार की कुश्ती राणा पहलवान और पंजाब के सतपाल के बीच बराबरी पर छूटी। सोनू पहलवान और हनुमान पहलवान के बीच भी कुश्ती बराबरी पर रही। दंगल में ठा. राजवीर सिंह, भाजपा नेता उपेंद्र सिंह समाजसेवी, सत्यवान सिंह, संगम चाहर ने कई बड़ी कुश्तियां कराईं।
इस दौरान कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य, यशपाल राणा, कमेटी के अध्यक्ष सुखबीर सिंह, गुड्डू चाहर, डॉ. मनोज, बृजेश सिंह, नीरज चाहर, राजवीर सिंह, नीरज लवानिया, गौरव प्रधान, श्यामवीर सिंह, प्रदीप चाहर आदि मौजूद रहे।