फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The farmer who went to open the culava drowned in the canal

कुलावा खोलने गया किसान नहर में डूबा

Wed, 28 Jul 2021 05:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 05:45 PM IST
विज्ञापन
The farmer who went to open the culava drowned in the canal
मैनपुरी। थाना दन्नाहार क्षेत्र में मंगलवार शाम पानी के लिए कुलावा खोलने गया किसान नहर के तेज बहाव में बह गया। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने उसे डूबते हुए देखा, लेकिन तेज बहाव में कोई बचाने की हिम्मत नहीं जुटा पाया। जानकारी होने के बाद परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला। बुधवार को भी किसान की तलाश जारी रही।
विज्ञापन

थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव रामनगर निवासी 40 वर्षीय किसान अजय पाल मंगलवार शाम फावड़ा लेकर खेत में पानी के लिए कुलावा खोलने गया था। लोअर गंग नहर कानपुर ब्रांच में वह कुलावा खोल रहा था। तभी अचानक मिट्टी हटते ही नहर का तेज बहाव आया और अजय को बहा कर ले गया।
विज्ञापन

आसपास खेत में काम कर रहे लोगों ने ये नजारा देखा तो घटनास्थल पर पहुंच गए। लेकिन नहर के तेज बहाव को देख कर कोई भी बचाने की हिम्मत नहीं जुटा सका। जानकारी मिलने के बाद परिजन व पुलिस भी मौके पर आ गई। काफी तलाश की गई, लेकिन किसान का कोई पता नहीं लग सका। बुधवार को भी नहर में अजय पाल की तलाश चलती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed