फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The family will celebrate the seventh anniversary of the Sanjali murder case today.

संजलि हत्याकांड: पेट्रोल डाला फिर फेंकी सुलगती सिगरेट, जिंदा जला दी थी छात्रा...परिवार को इंसाफ का इंतजार

Thu, 18 Dec 2025 02:43 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: आगरा ब्यूरो Updated Thu, 18 Dec 2025 02:43 AM IST
सार

आगरा के लालऊ गांव की रहने वाली दसवीं की छात्रा संजलि को गांव के बाहर जिंदा जलाया गया था। घटना को सुनकर लोगों के दिल दहल गए थे।

विज्ञापन
The family will celebrate the seventh anniversary of the Sanjali murder case today.
Sanjali Murder Case - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के लालऊ में 7 साल पहले हुए संजलि हत्याकांड ने पूरे आगरा को हिलाकर रख दिया था। बृहस्पतिवार को पूरा परिवार हर साल की तरह संजलि के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए की सातवीं बरसी मनाएगा।
विज्ञापन



कक्षा 10 की छात्रा संजलि स्कूल से घर लौट रही थी, इसी बीच उसके ताऊ के लड़के योगेश और उसके दो साथियों ने उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी। दिल्ली में इलाज के दौरान माैत हो गई। घटना के दो दिन बाद संजलि के ताऊ के लड़के योगेश ने विषाक्त पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली थी। कुछ दिन बाद पुलिस ने मामले में खुलासा करते हुए आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा था।
विज्ञापन


करीब 6 साल बाद इस मामले में गांव कलवारी निवासी विजय व भवनपुरा निवासी आकाश को कोर्ट ने दोषी माना और दोनों को आजीवन कारावास और अर्थदंड की सजा सुनाई थी। दोनों आरोपी तब से जेल में बंद हैं। मां अनीता, बहन अंजलि, प्रज्ञा, भाई प्रवीण और गरुड़ आज भी अपनी बहन को याद कर भावुक हो जाते हैं। मां ने बताया कि हत्याकांड के बाद जनप्रतिनिधियों ने सहायता के कई वादे किए गए थे लेकिन परिवार को कोई सरकारी मदद नहीं मिली। परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। हत्यारों को फांसी की सजा होनी चाहिए थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed