फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The family of the deceased electrician has been on strike for 110 days, hoping for justice.

Agra News: न्याय के आस में 110 दिनों से धरने पर बैठा है मृतक बिजलीकर्मी का परिवार

Sun, 01 Mar 2026 09:31 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 09:31 PM IST
विज्ञापन
The family of the deceased electrician has been on strike for 110 days, hoping for justice.
किरावली आगरा सदर तहसील में धरने का विधुत संविदा कर्मीरवि सोलंकी का परिवार फाइल फोटो स्रोत किस
किरावली। विद्युत विभाग के अधिकारियों की वादाखिलाफी पर मृत संविदाकर्मी का परिवार 110 दिनों से न्याय की आस में खुले आसमान के नीचे धरने पर बैठा है। अब तक किसी भी अधिकारी ने पीड़ित की सुधि नहीं ली। इससे गम और गुस्से में परिवार ने होली नहीं मनाने की बात कही है।
विज्ञापन

विद्युत उपकेंद्र किरावली टाउन के संविदाकर्मी रवि सोलंकी (38) को 9 अप्रैल को शटडाउन लेकर ट्रांसफाॅर्मर की मरम्मत करने के दौरान करंट लग गया था। गंभीररूप से झुलसे रवि की 15 अप्रैल को इलाज के दौरान मौत हो गई थी। मृतक की पत्नी रजनी के मुताबिक तब विभागीय अधिकारियों ने 15 लाख रुपये की आर्थिक मदद, इलाज का खर्चा, पत्नी व बच्चों को पेंशन व आश्रित एक सदस्य को संविदा पर नौकरी देने का आश्वासन दिया था। 5 माह वाद सिर्फ 7.50 लाख रुपये देकर पल्ला झाड़ लिया। सुनवाई नहीं होने पर मृतक की 70 वर्षीय मां प्रभा देवी, पत्नी रजनी देवी, तीन नाबालिग बच्चे न्याय व हक पाने के लिए 12 नवंबर से तहसील सदर प्रांगण में धरने पर बैठे हैं। किसान मजदूर नेता चौधरी दिलीप सिंह ने बताया कि जिम्मेदार अधिकारी सुनवाई नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed