{"_id":"69f7bb9dea5dc0d3180261c7","slug":"the-fame-of-agras-karate-players-resonated-in-lucknow-agra-news-c-365-1-sagr1044-107738-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: लखनऊ में गूंजी आगरा के कराटे खिलाड़ियों की धमक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: लखनऊ में गूंजी आगरा के कराटे खिलाड़ियों की धमक
Mon, 04 May 2026 02:48 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 04 May 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
ऋषि त्रिपाठी और हिमांशी पंजवानी
आगरा। जिले के दो कराटे खिलाड़ियों ऋषि त्रिपाठी और हिमांशी पंजवानी ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में ब्लैक बेल्ट प्रथम डिग्री हासिल कर नाम रोशन किया। यह उपलब्धि उन्होंने लखनऊ के चौक स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित सब-जूनियर, कैडेट एवं जूनियर कराटे प्रतियोगिता के दौरान प्राप्त की।
वर्ल्ड मॉडर्न शोतोकॉन कराटे फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से यह परीक्षा हुई। वर्ल्ड मॉडर्न शोतोकॉन कराटे फेडरेशन ऑफ आगरा के निदेशक शिहान पुष्पेंद्र यादव ने बताया कि बाह निवासी ऋषि त्रिपाठी वर्तमान में दा कराटे जॉन अकादमी में मुख्य प्रशिक्षक हैं। वहीं, दयालबाग की हिमांशी पंजवानी बल्केश्वर स्थित चैंपियंस कराटे क्लब में मुख्य प्रशिक्षक हैं।
इस उपलब्धि पर आगरा जिला ओलंपिक संघ के महासचिव राहुल पालीवाल, कराटे एसोसिएशन ऑफ आगरा के अध्यक्ष डॉ. सत्यदेव पचौरी, उपाध्यक्ष डॉ. दिनेश यादव, पंकज सक्सेना, शीतल अग्रवाल ने भी शुभकामनाएं दीं।