फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The faith of the devotees is associated with Shri Chandeshwar Mahadev Temple

Agra News: श्री चांदेश्वर महादेव मंदिर से जुड़ी है भक्तों की आस्था

Sun, 20 Jul 2025 11:04 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 20 Jul 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
The faith of the devotees is associated with Shri Chandeshwar Mahadev Temple
 प्राचीन श्री चांदेश्वर महादेव मंदिर।  - फोटो : प्राचीन श्री चांदेश्वर महादेव मंदिर।
मैनपुरी। जनपद की धरा पर तपस्वी ऋषि-मुनियों ने तपस्या कर उसे पावन बनाया। जनपद स्थित कई प्राचीन मंदिर और ऋषि-मुनियों के आश्रम इस बात को प्रमाणित भी करते हैं। शहर में ईशन नदी के तट पर स्थित करीब 1000 साल पुराना श्री चांदेश्वर महादेव मंदिर भक्तों के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र है। ऐसी मान्यता है कि यहां आने वाले हर भक्त की मनोकामना पूरी होती है।
विज्ञापन

शहर का प्राचीन श्री चांदेश्वर महादेव मंदिर कभी जंगल के बीच हुआ करता था। समय के साथ जंगल खत्म हो गए और बस्तियां बस गईं। मंदिर में काले पत्थर की अति प्राचीन शिवलिंग और सफेद पत्थर के नंदी स्थापित हैं। समय-समय पर मंदिर में निर्माण कार्य हुए और आज मंदिर भव्य हो चुका है। मंदिर में हर दिन चांदेश्वर महादेव का अभिषेक किया जाता है। भक्त प्रतिदिन भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए पहुंचते हैं।
विज्ञापन

40 वर्षो से मंदिर की सेवा कर रहे पुजारी सर्वात्मानंद ने बताया कि मंदिर का निर्माण करीबन एक हजार साल पहले ऋषि-मुनियों ने कराया। मंदिर परिसर में सालों पुराना वट वृक्ष भी है। पुजारी बताते हैं कि चांदेश्वर महाराज अपने हर भक्त की मनोकामना को पूरा करते हैं। श्री चांदेश्वर महादेव मंदिर में सावन के सोमवार को मंदिर में भव्य मेला लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन





भक्तों में श्री चांदेश्वर महादेव मंदिर के लिए विशेष आस्था है। सच्चे मन से महादेव की आराधना करने वाले हर भक्त की मनोकामना अवश्य पूरी होती है। मंदिर में हर दिन भगवान का अभिषेक किया जाता है। - वेदपाल सिंह परमार, श्रद्धालु




भगवान श्री चांदेश्वर महादेव मंदिर में आने वाले भक्त के मन को शांति का अहसास होता है। सिर्फ एक लोटा जल से ही भगवान महादेव प्रसन्न होते हैं और भक्तों की मनोकामना पूरी कर देते हैं। - विकास मिश्रा, श्रद्धालु
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed