{"_id":"66803f9150d09213890bbf28","slug":"the-faces-of-the-meritorious-students-lit-up-after-receiving-tablets-and-honorarium-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-119848-2024-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: टैबलेट और सम्मान राशि पाकर खिले मेधावियों के चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: टैबलेट और सम्मान राशि पाकर खिले मेधावियों के चेहरे
Sat, 29 Jun 2024 10:38 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 29 Jun 2024 10:38 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को यूपी बोर्ड के मेधावियों का सम्मान हुआ। मुख्यमंत्री के लखनऊ में कार्यक्रम के ऑनलाइन प्रसारण के साथ जनपदीय कार्यक्रम में विधायक भोगांव, डीएम और चेयरमैन ने मेधावियों को सम्मानित किया। टैबलेट और सम्मान राशि पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उठे।
विधायक भोगांव राम नरेश अग्निहोत्री ने छात्र-छात्राओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मेधावी छात्रों से प्रेरणा लेकर अन्य छात्र भी अपने को साबित कर जनपद और अपने परिवार का नाम रोशन करें। उन्होंने कहा कि मनुष्य के जीवन में शिक्षा का सबसे ज्यादा महत्व है, बिना शिक्षा के बच्चों का विकास नहीं हो सकता। जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर प्रदेश को अग्रणी दिशा में बढ़ाने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि योग्यता, दक्षता, क्षमता का कभी बंटवारा नहीं होता।
प्रदेश स्तर पर चौथा स्थान पाने वाले राजकीय इंटर कॉलेज के मोहम्मद सहीम को प्रदेश स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में एक लाख रुपये का चेक, टैबलेट, प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गय। जनपदीय कार्यक्रम में विधायक भोगांव रामनरेश अग्निहोत्री, चेयरमैन संगीता गुप्ता ने डीएम अविनाश कृष्ण सिंह, सीडीओ नेहा बंधु, एडीएम रामजी मिश्र ने प्रदेशीय सम्मान सूची में शामिल श्री चित्रगुप्त इटर कॉलेज के मेधावी छात्र नितिन कुमार, सृजन सक्लेना, मां लक्ष्मी देवी इंटर कॉलेज की सेजल, तपस्थली सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल के सुधांक राजपूत को एक लाख का चेक, टेबलेट, मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। जिला स्तर की मेरिट लिस्ट में शामिल कक्षा 10 की आकांक्षा, अनुज यादव, प्रज्ञा, आकांक्षा यादव, नेहा यादव, नितिन कुमार, शिल्पी, अदिति, खुशबू, योगेश कुमार और इंटरमीडिएट की छात्रा छवि शाक्य, अनुष्का यादव, साक्षी शाक्य, छात्र अभिषेक पाल, सूर्यकांत दुबे को 21 हजार का चेक, टैबलेट, मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर डीआईओएस अजय कुमार सिह, एडीआईओएस रघुराज सिंह पाल, बीएसए दीपिका गुप्ता, एसडीएम सदर अभिषेक कुमार आदि शामिल रहे।