फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The excitement remained high right up to the final ball; Ajit Academy won by one run.

Agra News: आखिरी गेंद तक बढ़ी रही धड़कन, एक रन से जीती अजीत एकेडमी

Thu, 08 Oct 2026 02:29 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 08 Oct 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
The excitement remained high right up to the final ball; Ajit Academy won by one run.
मैन ऑफ द मैच ​खिलाड़ी
आगरा। डॉ. अजीत सिंह क्रिकेट एकेडमी में बुधवार को खेला गया मुकाबला रोमांच से भरा रहा। 35 ओवर के मैच में डॉ. अजीत एकेडमी ने टाइटन एकेडमी को महज एक रन से हराकर जीत दर्ज की। खिलाड़ियों और दर्शकों दोनों की धड़कन आखिरी गेंद तक घटती-बढ़ती रहीं।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी डॉ. अजीत एकेडमी ने निर्धारित 35 ओवर में 205 रन बनाए। टीम की ओर से हेमंत सारस्वत ने नाबाद 79 रन की शानदार पारी खेली, जबकि आरव दिवाकर ने 35 रन का योगदान दिया। दोनों की पारियों की बदौलत टीम ने टाइटन एकेडमी के सामने चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी टाइटन एकेडमी की टीम ने भी जोरदार संघर्ष किया। पार्थ ने 63 रन की शानदार पारी खेलकर टीम को जीत की दौड़ में बनाए रखा, लेकिन डॉ. अजीत एकेडमी के गेंदबाजों ने दबाव के क्षणों में बेहतर प्रदर्शन किया। टाइटन की पूरी टीम 204 रन पर सिमट गई और डॉ. अजीत एकेडमी ने मुकाबला एक रन से अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गेंदबाजी में गुलशन ने तीन विकेट लेकर अहम भूमिका निभाई, जबकि सजल और आकाश ने दो-दो विकेट हासिल किए। आखिरी ओवरों में गेंदबाजों के अनुशासित प्रदर्शन ने टीम की जीत सुनिश्चित की। शानदार बल्लेबाजी के लिए हेमंत सारस्वत को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed