{"_id":"68fe7535b7635f2c850808d1","slug":"the-electricity-corporation-will-give-compensation-of-rs-5-lakh-to-the-family-of-pyare-miyan-kasganj-news-c-175-1-kas1003-138755-2025-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: विद्युत निगम प्यारे मियां के परिजन को देगा 5 लाख रुपये का मुआवजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: विद्युत निगम प्यारे मियां के परिजन को देगा 5 लाख रुपये का मुआवजा
विज्ञापन
गंजडुंडवारा। थाना सुन्नगढ़ी क्षेत्र के रारा गांव में मंगलवार को हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिर गया जिससे एक युवक की मौत हो गई। बिजली विभाग ने मृतक के परिजन को पांच लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है।
गांव रारा निवासी प्यारे मियां (32) की पिछले मंगलवार शाम को हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मौत हो गई थी। हादसे में बाइक और उनके पास मौजूद पत्नी के इलाज के लिए उधार लाए 50,000 रुपये भी जल गए थे। वह गंजडुंडवारा से बच्चों के लिए होटल से खाना लेकर गांव लौट रहे थे। तब फतेहपुर-रारा मार्ग पर पहुंचते ही सड़क पर टूटकर गिरे हाईटेंशन तार से बाइक छू गई थी। इससे प्यारे मियां की करंट की चपेट में आकर मौत हो गई थी जबकि बाइक जल गई थी।
शनिवार को एसडीओ सुजावलपुर बिजलीघर सुशील कुमार, जेई अभिषेक वर्मा सहित अन्य विद्युत निगम के अधिकारी रारा गांव पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और भरोसा दिलाया कि विभाग की ओर से जल्द ही 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।