फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The dumper ran on the Yamuna edge road, the death of the teenager

यमुना किनारा मार्ग पर दौड़ा डंपर, किशोरी की मौत

Sun, 17 Oct 2021 02:15 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 02:15 AM IST
विज्ञापन
The dumper ran on the Yamuna edge road, the death of the teenager
आगरा। यमुना किनारा मार्ग पर आंबेडकर पुल गोल चक्कर के पास शुक्रवार रात को गिट्टी से भरे डंपर की चपेट में आकर किशोरी की मौत हो गई। उसके पास ही खड़ा एक किशोर और युवक चपेट में आने से बच गए। रोक के बावजूद डंपर आने पर लोगों ने हंगामा किया। पुलिस के समझाने पर माने। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके आरोपी चालक को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

थाना छत्ता के प्रभारी निरीक्षक शेर सिंह ने बताया कि नगला धनी, विजय नगर कॉलोनी निवासी मैना मित्तल (16) पुत्री राजेश अग्रवाल की मौत हुई है। परिजनों ने मुकदमा दर्ज कराया कि मैना देवी प्रतिमा विसर्जन देखकर लौट रही थी। शुक्रवार रात साढ़े दस बजे आंबेडकर पुल के गोल चक्कर के पास खड़ी हुई थी। तभी हाथी घाट की ओर से तेज गति से गिट्टी से भरा डंपर आया। उसने मैना को अपनी चपेट में ले लिया। पास ही नगला धनी के देवेंद्र और कृष्णा भी खड़े हुए थे। वह बाल-बाल बच गए। किशोरी के परिजन आ गए। लोगों ने हंगामा कर दिया।
विज्ञापन

लोगों का कहना था कि यमुना किनारा मार्ग पर देवी प्रतिमा विसर्जन जुलूस को लेकर यातायात परिवर्तित किया गया था। इसके बावजूद भारी वाहन की एंट्री हो गई। इस मामले में कार्रवाई की मांग की। जाम भी लगाने का प्रयास किया। सीओ छत्ता दीक्षा सिंह सहित थाना की फोर्स पहुंच गई। सीओ ने कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस मामले में किशोरी के पिता ने मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी डंपर चालक गीतम निवासी मुबारकपुर, इरादतनगर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं डंपर को सीज कर दिया गया है। उसमें सड़क निर्माण के लिए लाई गई गिट्टी भरी हुई थीं। एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि आरोपी डंपर चालक के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed