फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The drug stock register at the district hospital is incomplete, and the toilets are dirty.

Agra News: जिला अस्पताल में दवाइयों का स्टॉक रजिस्टर अधूरा, शौचालय में गंदगी

Sun, 08 Feb 2026 02:48 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
The drug stock register at the district hospital is incomplete, and the toilets are dirty.
जिला अस्पताल में स्टॉक रजिस्टर जांचते मंडलायुक्त नागेंद्र प्रताप स्त्रोत सूचना विभाग
आगरा। मंडलायुक्त नगेंद्र प्रताप सिंह ने शनिवार को जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अस्पताल में गंदगी का अंबार और प्रशासनिक लापरवाही देख उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। फार्मेसी में स्टॉक रजिस्टर अपडेट न होने और शौचालयों की बदहाली पर उन्होंने जिम्मेदार अधिकारियों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में मंडलायुक्त सबसे पहले जन औषधि केंद्र और फार्मेसी सेंटर पहुंचे। वहां उन्होंने जब दवाइयों की उपलब्धता और वितरण की जांच की, तो स्टॉक रजिस्टर अधूरा मिला। एक दिन पहले बांटी गई दवाओं का विवरण रजिस्टर में दर्ज नहीं था। निर्देश दिए कि स्टॉक रजिस्टर को प्रतिदिन अपडेट करें, इसमें किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन


शौचालय में गंदगी और जाले देख जताई नाराजगी

अस्पताल परिसर के शौचालयों की स्थिति बेहद खराब मिली। दीवारों पर जाले और जगह-जगह गंदगी देख मंडलायुक्त ने सफाई व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने निर्देश दिए कि ड्रेनेज व्यवस्था को तुरंत दुरुस्त किया जाए। वहीं, आईसीयू ब्लॉक में जीर्ण-शीर्ण हो चुके शौचालयों के पुनरुद्धार के लिए भी निर्देशित किया गया। मंडलायुक्त ने प्रस्तावित क्रिटिकल केयर ब्लॉक से लेकर एमजी रोड तक की सड़क का भी मुआयना किया। सेप्टिक टैंक और सीवर लाइन की जानकारी लेने पर उन्हें बताया गया कि उप नगर आयुक्त ने शुक्रवार को निरीक्षण किया है। एनआरसी वार्ड में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनके इलाज की गुणवत्ता को परखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed