फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The drone flew above the Taj Mahal

ताजमहल के आसपास फिर उड़ा ड्रोन, दो साल में 18 से ज्यादा बार सुरक्षा में लग चुकी है सेंध

Wed, 12 Sep 2018 06:39 AM IST
टीम डिजिटल, आगरा
टीम डिजिटल, आगरा Updated Wed, 12 Sep 2018 06:39 AM IST
विज्ञापन
The drone flew above the Taj Mahal
ड्रोन उड़ाती इजरायली महिला। - फोटो : अमर उजाला

ताजमहल के आसपास उस समय ड्रोन उड़ाया गया, जब देश की सुरक्षा को लेकर खुफिया विभाग ने अहम सुराग दिए हुए हैं। इसी बीच एक विदेशी पर्यटक ने मंगलवार को ताजमहल के आसपास ड्रोन उड़ाया। ये ड्रोन काफी देर तक आसमान में उड़ता रहा। ड्रोन को देखने के बाद सुरक्षा दल अलर्ट हुआ। आनन-फानन में ड्रोन उड़ाने वाले पर्यटक तक पहुंचे। ड्रोन को नीचे उतरवाया और उससे पूछताछ की। ड्रोन को कब्जे में लिया।पिछले दो सालों में ताजमहल के ऊपर 18 से ज्यादा बार ड्रोन उड़ाया गया है। ये ताज की सुरक्षा पर बड़ा सवाल है।

विज्ञापन


मंगलवार दोपहर के बाद विक्टोरिया पार्क के पास से एक पर्यटक महिला ने ड्रोन उड़ाया। ड्रोन आसमान में काफी ऊंचाई पर चारों ओर कई मिनटों तक उड़ता रहा। ड्रोन को आसमान में उड़ता देख स्थानीय पुलिस के साथ सुरक्षा दल अलर्ट हुआ। उन्होंने महिला और दो विदेशी पयर्टकों को ढूंढ निकाला और तत्काल ड्रोन को नीचे उतरवाया। पुलिस की पूछताछ में पता लगा कि तीनों इजरायल के निवासी है। वह आगरा घूमने आए हैं।
विज्ञापन


इस घटना के बाद सुरक्षा दलों के होश उड़ गए। उन्होंने बताया कि यमुना किनारे से ड्रोन को उड़ाया गया। ये लाल किला के आसपास उड़ रहा था। ताजमहल के ऊपर नहीं था। लेकिन 500 मीटर के दायरे में ड्रोन प्रतिबंधित है। ऐसे में ड्रोन उड़ने से ताजमहल की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

500 मीटर के दायरे में है प्रतिबंधित

The drone flew above the Taj Mahal
ड्रोन के रिमोट के साथ विदेशी पर्यटक। - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल के आसपास 500 मीटर के दायरे में ड्रोन को उड़ाना प्रतिबंधित है। ये प्रतिबंध तत्कालिक डीएम पंकज कुमार ने सुरक्षा के मद्देनजर लगाए थे। इसके बाद भी ताजमहल के ऊपर और उसके आसपास ड्रोन उड़ने की घटना लगातार हो रही हैं। इस पर सुरक्षा दल पूरी तरह से अंकुश लगाने में नाकाम साबित हुआ है। 

ताज पर कब-कब ऑऊड़ा ड्रोन

- 29 दिसंबर 2017 को ताज के ऊपर ड्रोन उड़ाया गया।
- 11 फरवरी 2018 को दक्षिणी गेट से ड्रोन उड़ाया गया।
- 5 मार्च 2018 को ताज के ऊपर ड्रोन उड़ा था।
- 10 अगस्त 2018 को ताज पर ड्रोन उड़ा था। इसमें इजरायल के टूरिस्ट और होटल मैनेजर को पुलिस ने अरेस्ट किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed