फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The drain of corruption collapsed the very next day of its construction

Agra News: निर्माण के अगले दिन ही ढह गया भ्रष्टाचार का नाला

Fri, 13 Jun 2025 11:30 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 13 Jun 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
The drain of corruption collapsed the very next day of its construction
किशनी। तहसील कार्यालय के सामने बना नाला 24 घंटे भी टिक न सका। निर्माण के अगले दिन ही वह धराशायी हो गया। इसके निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए नगर के लोगों ने डीएम से जांच न कार्रवाई की मांग की है। किशनी नगर में एनएचआई संस्था निर्माण करा रही है। निर्माण के दौरान इस संस्था ने नगर पंचायत क्षेत्र के सभी हैंडपंप उखाड़ दिए गए, साथ ही पानी निकास के लिए बने नाले को भी तोड़ दिया गया था। पिछले वर्ष हल्की सी बरसात में नगर में जलभराव हुआ तो विधायक और चेयरमैन ने तहसील पर इस संस्था के खिलाफ धरना शुरू किया। संस्था की ओर से लिखकर दिया गया कि उखाड़े गए हैंडपंप और तोड़े गए नाले का निर्माण कराया जाएगा। संस्था ने कुछ हैंडपंप लगाए हैं। बृहस्पतिवार को संस्था ने तहसील के सामने पक्का नाला निर्माण शुरू किया। लेकिन एक दिन पहले बना नाला दूसरे दिन धराशायी हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि नाला निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। नगर के लोगों ने जिलाधिकारी से जांच कराकर संस्था के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed