फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The DM has submitted a proposal to exchange defense land for a street cafe. Construction of the International Street Cafe has been pending for ten years.

Agra News: स्ट्रीट कैफे के लिए रक्षा भूमि की अदला-बदली, डीएम ने भेजा प्रस्ताव,दस साल से अधूरा पड़ा है अंतरराष्ट्रीय स्ट्रीट कैफे का निर्माण

Tue, 26 May 2026 12:51 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
The DM has submitted a proposal to exchange defense land for a street cafe. Construction of the International Street Cafe has been pending for ten years.
आगरा। जिले में दस साल से धूल फांक रही अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्ट्रीट कैफे निर्माण की फाइल एक बार फिर बाहर आ गई है। स्ट्रीट कैफे के लिए रक्षा विभाग से भूमि की अदला-बदली का प्रस्ताव जिलाधिकारी ने रक्षा मंत्रालय को भेज दिया है।
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कार्यकाल में 35 करोड़ रुपये की लागत से शुरू हुई यह महत्वाकांक्षी योजना बीते दस साल से बजट और जमीन के पेंच में उलझी हुई है। विकास प्राधिकरण की पहल पर जिलाधिकारी ने रक्षा संपदा अधिकारी को भूमि विनिमय का प्रस्ताव भेज दिया है, जिससे इस प्रोजेक्ट के दोबारा परवान चढ़ने की उम्मीद जगी है। रक्षा मंत्रालय की जमीन के विनिमय (अदला-बदली) का रास्ता अब साफ होता दिख रहा है।
विज्ञापन

प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में बार-बार यह मुद्दा उठ रहा था। मंडलायुक्त के निर्देश के बाद इस मामले में तेजी आई है। जिलाधिकारी ने बताया है कि स्ट्रीट कैफे के निर्माण में प्रयुक्त रक्षा मंत्रालय की भूमि के संबंध में 6 अप्रैल, 2026 को एलएमएस पोर्टल पर प्रस्ताव रक्षा संपदा अधिकारी को भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 2016 में शुरू हुआ था प्रोजेक्ट

वर्ष 2016 में तत्कालीन सपा सरकार ने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए इस योजना की घोषणा की थी। 35 करोड़ रुपये की लागत से लगभग 7120 वर्ग मीटर में बनने वाले इस प्रोजेक्ट का काम अक्तूबर 2016 में शुरू भी हो गया था और इस पर करोड़ों रुपये खर्च भी हो गए थे। ईंट और लोहे के गर्डर से करीब 20 फीसदी ढांचा तैयार हो चुका था लेकिन 2017 के विधानसभा चुनावों ने इस पर ब्रेक लगा दिया। चुनाव के बाद हुए सत्ता परिवर्तन और बजट के अभाव में यह काम दस साल से अधूरा पड़ा है।


पर्यटकों को मिलता सुकून का ठिकाना

इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत दो रेस्तरां, फूड स्टॉल, पवेलियन सहित बच्चों के लिए गेमिंग जोन और झूले बनाए जाने थे। इसका मुख्य उद्देश्य आगरा आने वाले देश-विदेश के पर्यटकों को स्मारकों के दीदार के बाद परिवार के साथ सुकून भरे पल बिताने के लिए एक बेहतरीन स्थान उपलब्ध कराना था। अब जमीन का पेंच सुलझने की दिशा में कदम बढ़ने से शहर के पर्यटन कारोबारियों में प्रोजेक्ट पूरा होने की आस फिर से बंध गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed