फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The district will get uninterrupted power supply from the project of 100 crores - Shrikant Sharma

100 करोड़ की परियोजना से जिले को मिलेगी निर्बाध विद्युत आपूर्ति- श्रीकांत शर्मा

Fri, 02 Jul 2021 11:28 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
The district will get uninterrupted power supply from the project of 100 crores - Shrikant Sharma
सोरों (कासगंज)। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने शुक्रवार को गांव मिर्जापुर में 220 केवीए विद्युत उपकेंद्र का किया लोकार्पण किया। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि सौ करोड़ रुपये की लागत से तैयार की गई 220 केवीए विद्युत उप केंद्र की परियोजना से जिले को निर्बाध विद्युत आपूर्ति मिलेगी। सरकार का संकल्प है कि आने वाले समय में 24 घंटे में विद्युत आपूर्ति शहर से लेकर गांव तक दिलाई जाए।
विज्ञापन

लोकापर्ण कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि 220 केवीए का विद्युत उपकेंद्र जिले के कम क्षमता वाले उपकेंद्रों को आपूर्ति करेगा। इससे ट्रिपिंग की समस्या का समाधान होगा और बिजली कटौती भी नहीं होगी। इस विद्युत उपकेंद्र से कासगंज, सोरों, गंजडुंडवारा, बिलराम, नमैनी, सलेमपुरबीबी, पटियाली, दरियावगंज, सुजावलपुर, सिकहरा, सहावर क्षेत्रों की 15 लाख की आबादी को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इससे पहले की सरकार में केवल चार जिले ही वीआईपी माने जाते थे और उन जिलों को ही विद्युत आपूर्ति मिलती थी। अब प्रदेश के सभी जिले वीआईपी हैं। लाइनलॉस जहां भी 15 प्रतिशत से कम होगा वहां 24 घंटे आपूर्ति दी जाएगी। उन्होंने कहा कि कासगंज जिले के नलकूपों के सभी फीडर अलग किए जाएंगे इसकी कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि बिजली विभाग के अधिकारियों को आदेश दिए हैं कि विभाग के व्हाट्सएप ग्रुप में ग्राम प्रधानों को जोड़ें। प्रधानों की समस्याओं का तत्काल समाधान करें। उन्होंने कहा कि कासगंज जिले में 2734 नए ट्रांसफार्मर लगाए जा चुके हैं। 367 करोड़ रुपये से संसाधन दुरुस्त कराने के कार्य कराए जा चुके हैं। 780 मजरे एलटी लाइन से जोड़े गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री अनिल शर्मा ने कहा कि ऊर्जा मंत्री ने जिले को यह परियोजना देकर बिजली की समस्या से निजात दिलाने की पहल की है। सांसद राजवीर सिंह ने कहा एटा जिले को भी ऐसी ही परियोजना मिले। भाजपा जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी ने कहा कि अब जिले में बिजली के संकट से मुक्ति मिल जाएगी। विद्युत निगम के मैनेजिंग डायरेक्टर अमित किशोर ने कहा कि कम समय में यह परियोजना तैयार कर ली गई।

इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री राजवीर सिंह भल्ला, गौरी शंकर शर्मा, नवल कुलश्रेष्ठ, नीरज शर्मा, विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता पीएम प्रभाकर, अधिशासी अभियंता सुरेश चंद्र, उपखंडीय अधिकारी सुधीर कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed