{"_id":"f852c0ed9ba8dc6e2e6b429d745520f6","slug":"the-disciples-of-bhudknath-did-not-allow-the-fda-team-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भुड़कनाथ के चेलों ने घुसने नहीं दी सीएमओ की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भुड़कनाथ के चेलों ने घुसने नहीं दी सीएमओ की टीम
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
Updated Tue, 06 Oct 2015 01:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ककरैठा गांव के मंदिर में बांटी जा रही बाबा भुड़कनाथ की ‘चमत्कारी दवा’ की जांच करने के लिए सोमवार दोपहर पहुंची सीएमओ की टीम को मंदिर में घुसने नहीं दिया गया। टीम ने जोर दिया तो बाबा के चेले इकट्ठा हो गए। इस पर टीम लौट गई। सीएमओ का कहना है कि मंगलवार को पुलिस फोर्स के साथ फिर से टीम भेजी जाएगी।
सीएमओ डाक्टर बीएस यादव ने डाक्टर संदीप गुप्ता के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम भेजी थी। टीम ने वहां कहा कि वे उस दवाई की जांच करने के लिए आए हैं, जिसे चमत्कारी बताया जा रहा है। इसके अलावा इसके बारे में बाबा से बात करनी है। इतना सुनते ही बाबा के चेले भड़क गए। उन्होंने कहा कि कोई जांच नहीं करने दी जाएगी, यह आस्था का मामला है। टीम ने कहा कि सिर्फ दवाई के सैंपल लेने हैं, और कुछ नहीं करना है, लेकिन चेलों ने एक न सुनी। आखिर टीम को लौटना पड़ा। सीएमओ ने बताया कि पुलिस बल साथ न होने के चलते सैंपल नहीं लिए जा सके। उन्होंने बताया कि मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग और एफडीए की संयुक्त टीम भेजी जाएगी। इसके लिए सीओ हरिपर्वत और प्रशासन से पुलिस बल मांगा गया है।