फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The death of the sweeper was due to tightening the noose

फंदा कसने से हुई थी सफाईकर्मी की मौत

Wed, 16 Mar 2022 09:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 09:57 PM IST
विज्ञापन
The death of the sweeper was due to tightening the noose
बरनाहल। नवाटेड़ा के रहने वाले राजेश बाल्मीकि की मौत गले में फंदा कसने की वजह से हुई थी। सोमवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजन को सौंप दिया। रविवार को सफाईकर्मी का शव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के कमरे में पड़ा मिला था। रिपोर्ट सामने आने के बाद पुलिस तथ्यों पर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव नवाटेड़ा का रहने वाला 50 वर्षीय राजू उर्फ राजेश बाल्मीकि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में निजी तौर पर सफाईकर्मी था। रविवार शाम उसका शव स्वास्थ्य केंद्र के एक कमरे में पड़ा मिला। पास ही उसका अंगौछा पड़ा हुआ था। वहीं जांच करने पहुंची फोरेंसिक की टीम को टूटी चूडिय़ां भी पड़ी मिलीं थीं। मृतक के परिजन ने घिरोर के कोसमा निवासी एक महिला से विवाहेत्तर संबंध होने की बात कहते हुए हत्या किए जाने की आशंका व्यक्त की थी। जिसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। सोमवार को हुए पोस्टमार्टम में मौत की वजह फंदा पर लटकने (हैंगिंग) बताया गया है। प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed