फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The death of the mother after the operation, the family created a ruckus

ऑपरेशन के बाद प्रसूता की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Sun, 06 Nov 2022 12:25 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 06 Nov 2022 12:25 AM IST
विज्ञापन
The death of the mother after the operation, the family created a ruckus
कासगज के अमांपुर में महिला की मौत के बाद रोते बिलखते परिवारीजन। - फोटो : KASGANJ
अमांपुर। कस्बा के एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन के बाद प्रसूता की मौत हो गई। परिजनों ने चिकित्सक एवं प्रबंधक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। मृतका के पिता ने इस संबंध में पुलिस को तहरीर दी। इसमें अस्पताल प्रबंधन के साथ डाक्टर को आरोपित किया गया है।
विज्ञापन

मृत प्रसूता बबली (22) पत्नी योगेंद्र यादव विधौनी गांव की रहने वाली थी। योगेंद्र यादव अपनी गर्भवती पत्नी बबली को प्रसव के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। ऑपरेशन के बाद उसने एक बच्ची को जन्म दिया। शनिवार की सुबह बबली तबियत अधिक बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि अस्पताल में उसकी सभी जांच कराई गई थी, जो नॉर्मल थी। उसके पिता पप्पू यादव का आरोप है कि अस्पताल के प्रबंधक एवं चिकित्सक की लापरवाही के कारण ही बबली की मौत हुई है। परिजनों के हंगामा किए जाने की पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। महिला के पिता ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है। थाना प्रभारी रामसिय मौर्य ने बताया कि पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन

महिला बबली की मौत के बाद शनिवार को मौत हो गई। उसकी 1 नवंबर को जन्मी नवजात दुधमुहीं बच्ची है। वही इससे बड़ी दो वर्षीय एक और बेटी है। उसकी मौत से दोनों ही बेटियों के सिर से मां का साया उठ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed