{"_id":"61940dd6afdb2b5f653db320","slug":"the-dead-body-of-the-missing-youth-was-found-on-the-side-of-the-railway-track-agra-news-agr5148080171","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से लापता युवक का रेलवे ट्रैक किनारे मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर से लापता युवक का रेलवे ट्रैक किनारे मिला शव
विज्ञापन
रुनकता (आगरा)। सोमवार की शाम से लापता नूरी दरवाजा (राजा मंडी), आगरा निवासी विकास (36) का शव मंगलवार की सुबह रुनकता स्टेशन के समीप रेलवे ट्रैक किनारे मिला। शव देख परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। हालांकि वे इसकी कोई वजह नहीं बता सके। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक घरवालों ने बताया कि नूरी दरवाजा निवासी विकास सोमवार की शाम घर से निकला था, तभी से लापता था। देर तक उसके घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन की, लेकिन कहीं पता नहीं चला। मंगलवार की सुबह रुनकता स्टेशन के समीप रेलवे लाइन किनारे उसका शव पड़ा मिला। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस को छानबीन के दौरान मृतक की जेब में कार्ड मिला। जिसमें लिखे मोबाइल नंबर पर बात करने पर शव की शिनाख्त हो सकी।
सूचना लगते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। शव देखकर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। दरोगा कपिल कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही घटना की सच्चाई का पता चलेगा।