{"_id":"6540eb11e6d64b4fad04aa17","slug":"the-date-of-birth-changed-by-manipulating-paper-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-6789-2023-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: कागजों में हेरफेर कर बदली जन्मतिथि, पास कीं परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: कागजों में हेरफेर कर बदली जन्मतिथि, पास कीं परीक्षाएं
Tue, 31 Oct 2023 05:24 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 31 Oct 2023 05:24 PM IST
विज्ञापन
कागजों में हेरफेर कर बदली जन्मतिथि, पास कीं परीक्षाएं
पीड़ित पति ने किया खुलासा, करती है ब्लैकमेल, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुई रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। शहर की रहने वाली एक महिला ने कागजों में हेरफेर कर अपनी उम्र छिपाकर फर्जीवाड़ा किया। पति के खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज कराए और ब्लैकमेल कर रुपये की वसूली की। अपने साथियों के साथ पीड़ित को धमकाया। धोखाधड़ी करने वाली महिला और साथियों के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है।
कचहरी रोड पुराना अस्पताल के पास निवास कर रहे अजय कुमार ने न्यायालय के आदेश पर सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि स्टेशन रोड टीपी गार्डन वाली गली निवासी पत्नी शिल्पी जालसाज शातिर महिला है। इसकी वास्तविक जन्मतिथि 12 दिसंबर 1986 है। जबकि कागजों में हेरफेर कर जन्मतिथि 7 मई 1995 करा ली है। यदि शिल्पी की जन्मतिथि 1995 है तो क्या इसका विवाह 9 साल की आयु में उसके साथ हुआ था। फर्जी कागजात के अनुसार पुत्री का जन्म 12 साल की उम्र में हुआ है। फर्जी जन्मतिथि तैयार कर 2010 में हाईस्कूल की परीक्षा पास की। इसके बाद बीए, एएनएम की परीक्षाएं भी पास कीं। जब उसने विरोध किया तो उस पर झूठे मुकदमे लगाकर परेशान किया गया। लगातार ब्लैकमेल कर रुपये लिए। अभी भी रुपये हड़पने की कोशिश कर रही है। चार साल से साथियों के साथ रह उसे मरवाने की कोशिश कर रही है। 5 जुलाई 2023 को साथियों से जान से मरवाने की धमकी दिलवाई। न्यायालय के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।