{"_id":"6112bbe78ebc3e7ca53a1733","slug":"the-culvert-was-closed-during-road-construction-waterlogging-caused-by-rain-water-kasganj-news-agr5032089167","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही- सड़क निर्माण के दौरान बंद कर दी पुलिया, बारिश के पानी से हुआ जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही- सड़क निर्माण के दौरान बंद कर दी पुलिया, बारिश के पानी से हुआ जलभराव
विज्ञापन
सोरों। सोरों-सहावर मार्ग की ओर पड़ने वाले हिमांयूपुर गांव में बारिश के कारण जलभराव के हालात बने हैं। गांव में ऐसे हालात सड़क निर्माण संस्था की लापरवाही की वजह से बने हैं। मुख्य सड़क से गांव की ओर जाने वाली सड़क की पुलिया को निर्माण के दौरान बंद कर दिया। जिससे गांव में बारिश के पानी की निकासी नहीं हो पा रही। दो दिनों से गांव के बड़े हिस्से में पानी भरा हुआ है। कई जगह तो पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर बहने लगा है।
विश्व बैंक की निर्माण इकाई के द्वारा अलीगढ़ से सोरों तक सड़क का निर्माण किया गया है। सड़क से हिमांयूपुर गांव के मार्ग पर कुछ हिस्से में पुलिया के ऊपर सड़क बनाई गई, लेकिन पुलिया मिट्टी से बंद कर दी गई। अब पुलिया बंद होने के कारण गांव में चारों ओर जलभराव है। वहीं पानी सड़कों के ऊपर ओवरफ्लो होकर बह रहा है। ग्राम प्रधान मनोज कुमार शर्मा ने सोरों के बीडीओ को मामले की जानकारी दी है, लेकिन अभी तक कोई काम शुरू नहीं हो सका है। ग्रामीणों के द्वारा पुलिया खोलने के प्रयास किए हैं, लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिल पाई है। ग्रामीण हेमेंद्र शर्मा, विवेक वशिष्ठ, बाबूराम वाल्मीक, चोबसिंह मौर्य ने सड़क निर्माण इकाई संस्था पर लापरवाही का आरोप लगाया है और समस्या निदान की मांग उठाई है।
- सोरों-अलीगंज सड़क का निर्माण विश्व बैंक की अलीगढ़ इकाई के द्वारा किया गया है। इस संबंध में निर्माणदायी संस्था के अधिकारियों को मामले की जानकारी दी गई है। जिससे समस्या का समाधान हो सके।- सुधीर कुमार, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग।