फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The cry of twins echoed in the ambulance

एंबुलेंस में गूंजी जुड़वां बच्चों की किलकारी

Wed, 17 Nov 2021 11:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
The cry of twins echoed in the ambulance
मैनपुरी। ब्लाक किशनी क्षेत्र में एक गांव निवासी महिला प्रसव पीड़ा से तड़प रही थी। उन्हें सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस के पायलट और ईएमटी अस्पताल ला रहे थे। रास्ते में ईएमटी को महिला का प्रसव कराना पड़ा। इस दौरान महिला ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया। तीनों पूरी तरह स्वस्थ हैं।
विज्ञापन

इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन अनिल कुमार और पायलट जितेंद्र शर्मा ने बताया कि उन्हें बुधवार को 108 के कॉल सेंटर से सूचना दी गई कि किशनी ब्लाक के गांव अच्छईपुर क्षेत्र में रहने वाली रामकांति देवी को प्रसव पीड़ा हो रही है और जल्द एंबुलेंस आवश्यकता है। सूचना मिलते ही वे प्रसूता के घर पहुंचे और उन्हें लेकर अस्पताल की ओर रवाना हो गये। राह में ही महिला की प्रसव पीड़ा बढ़ गई। ऐसे में एंबुलेंस को रोककर प्रसव कराया गया। महिला और दोनों बच्चे पूरी तरह स्वस्थ हैं। ईएमटी ने जच्चा-बच्चा को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। जिला प्रोग्राम मैनेजर सचिन वर्मा और जिला प्रभारी विजय कुमार सिंह ने ईएमटी और पायलट के कार्य की सराहना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed