फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The criminals had looted Rs 16 lakh after conducting a recce, 10 police teams are investigating the records of history-sheeters.

Agra News: रेकी कर बदमाशों ने की थी 16 लाख की लूट, हिस्ट्रीशीटरों की कुंडली खंगाल रहीं पुलिस की 10 टीमें

Sat, 20 Jun 2026 01:08 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
The criminals had looted Rs 16 lakh after conducting a recce, 10 police teams are investigating the records of history-sheeters.
बाह। जरार के सराफा कारोबारी अमरीश गुप्ता के घर पर 14 जून की रात धावा बोलकर बदमाशों ने 16 लाख रुपये के नकदी, जेवर लूटे थे। तमंचे की बट से कारोबारी का सिर फोड़ दिया था। चीखने पर उनकी पत्नी लक्ष्मी के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया था। दो बदमाश उनके पास खड़े रहे थे। जबकि दो बदमाश अमरीश गुप्ता को लेकर उनके कमरे और अलमारी खंगालते रहे। करीब 35 मिनट में वारदात को अंजाम देकर छत के रास्ते आए बदमाश घर के दरवाजे के रास्ते से निकल गए थे। लूट की वारदात से पहले बदमाशों ने रेकी की थी।
विज्ञापन

अमरीश गुप्ता और उनकी मां चन्द्रकांता ने बताया कि एक सप्ताह से संदिग्ध युवक गली में घूम रहे थे। दरवाजे से घर के पिछवाड़े जाने एवं वापस लौटने के बाद सामने सीढ़ी पर बैठे हुए देखे थे। राहगीर होने के अंदेशे में उनको टोका नहीं था। उन्होंने पुलिस को गली और घर के सामने से युवकों के आने जाने के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने पुलिस को बदमाशों की बोलचाल की भाषा स्थानीय होने की बात भी बताई है। प्रभारी निरीक्षक बाह ने बताया बदमाशों की पकड़ के लिए पुलिस की 10 टीमें लगी हैं। हिस्ट्रीशीटरों की कुंडली खंगाली जा रही है। जल्द ही बदमाशों तक पुलिस पहुंच जाएगी। कुछ ठोस जानकारियां मिली हैं। एसीपी बाह हरेकृष्ण शर्मा ने बताया कि हर एंगल से जांच के साथ ही बदमाशों तक पहुंचने प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed