फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The country will be run through dialogue, not noise.

Agra News: शोर से नहीं, संवाद से चलेगा देश

Sun, 08 Feb 2026 02:52 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
The country will be run through dialogue, not noise.
ब्रज क्षेत्र कार्यालय में केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार - फोटो : ब्रज क्षेत्र कार्यालय में केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार
आगरा। विपक्ष अकारण संसद बाधित करने का कार्य कर रहा है। सरकार हर मुद्दे पर चर्चा को तैयार है, जबकि विपक्ष शोर मचाकर समय बर्बाद कर रहा है। उसे यह समझ नहीं आ रहा कि शोर से नहीं, देश संवाद से चलेगा। यह बात केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के ब्रज क्षेत्र कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बजट 2026–27 में समाज के सभी वर्गों गरीब, किसान, युवा और महिलाओं की जरूरतों का ध्यान रखा गया है। यह बजट विकसित भारत के निर्माण के साथ-साथ उत्तर प्रदेश को विकास, निवेश और रोजगार के नए अवसर प्रदान करेगा। कहा कि जब विपक्ष के पास शासन का पर्याप्त समय था, तब देशहित में कोई ठोस काम नहीं किया गया। कांग्रेस पर सीधा हमला करते हुए उन्होंने कहा कि पंचायत से लेकर संसद तक दशकों तक सत्ता में रहने के बावजूद कांग्रेस देश के विकास को गति नहीं दे सकी। उन्होंने मोबाइल निर्माण का उदाहरण देते हुए कहा कि आज भारत दुनिया के सबसे बड़े मोबाइल फोन निर्माता देशों में दूसरे स्थान पर है। उन्होंने कहा कि आज मोदी सरकार के नेतृत्व की वजह से ही देश की अर्थव्यवस्था 11वें से चौथे स्थान पर पहुंच गई है। जल्द ही तीसरे स्थान पर पहुंचेगी। पूरी दुनिया भारत के बढ़ते कदमों को स्वीकार कर रही है। इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, विधायक डॉ. जीएस धर्मेश, एमएलसी विजय शिवहरे, विधायक पुरषोत्तम खंडेलवाल, विधायक भगवान सिंह कुशवाह, संतोष कटारा, हेमंत भोजवानी व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed