फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The corporation has made dog beds for stray dogs.

Agra News: लावारिस कुत्तों के लिए निगम ने बनाए डाॅग बेड

Wed, 14 Jan 2026 02:15 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jan 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
The corporation has made dog beds for stray dogs.
डाॅग बेड
आगरा। लावारिस कुत्तों को ठंड से बचाने के लिए नगर निगम शहरभर में डॉग बेड लगवा रहा है। कुत्तों के लिए स्क्रैप से बनाए गए विशेष बिस्तर शहर में 100 से अधिक स्थानों पर स्थापित किए जाएंगे। स्क्रैप टायर को इस तरह डिजाइन किया गया है कि यह ठंड से बचाने में मदद करें। कई स्थानों पर डॉग बेड स्थापित भी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

टायर के अंदर नरम कपड़े या थर्मल सामग्री लगाई गई है, जो ठंडी जमीन से बचाव कर कुत्तों को गर्मी प्रदान करेगी। इन बिस्तरों को पार्क, खाली जमीन, बाजार और रिहायशी क्षेत्रों के कोने में रखवाया जाएगा। निगम के पशु कल्याण अधिकारी डॉ. अजय सिंह ने कहा कि लावारिस कुत्ते सुरक्षित, आरामदायक और प्यार भरा वातावरण महसूस करेंगे, तो उनका व्यवहार शांत और मित्रवत होगा। उन्होंने नागरिकों से सर्दी के मौसम में कुत्तों के लिए भोजन और पानी की व्यवस्था करने की अपील की। नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने कहा कि आगरा नगर निगम का यह अनूठा प्रयास अन्य शहरों के लिए एक प्रेरणास्रोत बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed