{"_id":"611eb4118ebc3e7a26047c75","slug":"the-contract-workers-of-the-nagar-panchayat-created-a-ruckus-over-non-payment-of-salary-agra-news-agr50425408","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पंचायत के ठेकाकर्मियों ने वेतन न मिलने पर किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पंचायत के ठेकाकर्मियों ने वेतन न मिलने पर किया हंगामा
विज्ञापन
ठेका कर्मचारियों को 3 माह से वेतन न मिलने पर गुस्साए कर्मचारियों ने काटा हंगामा, नगर पंचायत कार्य?
- फोटो : Agra Dehat
फतेहाबाद। तीन माह से वेतन नहीं मिलने से नगर पंचायत फतेहाबाद में कार्यरत ठेका कर्मचारियों का बृहस्पतिवार को गुस्सा फूट पड़ा। नगर पंचायत कार्यालय में सफाई कर्मचारियों ने कूड़ा भरकर हंगामा किया। इसके बाद थाने पर भी प्रदर्शन किया। अध्यक्ष ने जल्द समस्या का समाधान कराते हुए वेतन दिलवाने का आश्वासन देकर शांत कराया।
ठेका कर्मचारियों ने बताया कि फतेहाबाद नगर पंचायत में उनकी संख्या 67 है। जिनके करीब 35 सफाई कर्मचारी हैं। कर्मचारियों को तीन महीने से वेतन नहीं दिया गया है। जिसकी उन्होंने कई बार शिकायत एसडीएम और नगर पंचायत अध्यक्ष से की।
वेतन नहीं मिलने से परेशान कर्मचारी बृहस्पतिवार की सुबह नगर पंचायत कार्यालय पर जुटे और नगर का सारा कूड़ा लाकर डाल दिया। इसके बाद कर्मचारी हंगामा करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन वे वेतन भुगतान कराने की मांग पर अड़े रहे। इसके बाद सभी कर्मचारी झाड़ू लेकर थाना फतेहाबाद पहुंच गए। इनमें महिला कर्मचारी भी शामिल रहीं।
विज्ञापन
ठेका कर्मचारियों की प्रदर्शन की सूचना पर एसडीएम राजेश कुमार जायसवाल, क्षेत्राधिकारी ब्रजमोहन गिरी थाना पहुंचे। अफसरों ने उन्हें समझाया। नगर पंचायत अध्यक्ष आशा देवी ने बताया कि मई माह में इनके सर्विस प्रोवाइडर ठेकेदार का टेंडर निरस्त कर दिया गया था। नए टेंडर वाले ठेकेदार पर लगी आपत्तियों के कारण ठेका नहीं हो सका। इससे कर्मचारियों का वेतन अटका हुआ है। अध्यक्ष व एसडीएम ने बताया कि शीघ्र समस्या का समाधान कराकर कर्मचारियों का वेतन दिलवाने की व्यवस्था की जाएगी।